कहा कि जनसंघ से भाजपा तक के सफर में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम रही है. कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है.
![]() |
| पार्टी ध्वज को नमन करती मंत्री व अन्य |
- मंत्री रमा निषाद की मौजूदगी में गूंजे नारे, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
- जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन और महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन देवी ने रखा संगठन विस्तार पर जोर
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : भाजपा का स्थापना दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. अहिरौली स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री रमा निषाद की मौजूदगी में झंडोत्तोलन हुआ और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की.
बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में 6 अप्रैल का दिन खास महत्व रखता है. इसी दिन 1980 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में पार्टी की स्थापना हुई थी.
![]() |
| अपनी टीम के साथ महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन देवी |
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पार्टी का झंडा फहराया. झंडोत्तोलन के साथ ही पूरा परिसर भारत माता की जय, अटल बिहारी अमर रहें, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और नितिन नवीन जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा. इसके बाद मंत्री ने कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन महामंत्री धनंजय त्रिगुण ने किया.
मंत्री रमा निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि आज की भाजपा लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और बलिदान का परिणाम है. हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है.
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने कहा कि जनसंघ से भाजपा तक के सफर में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम रही है. कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है. उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.
वहीं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन देवी ने कहा कि भाजपा महिलाओं को सशक्त करने वाली पार्टी है. आज महिलाएं संगठन की रीढ़ बन चुकी हैं और आने वाले समय में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होगी. उन्होंने महिला मोर्चा को और मजबूत करने तथा घर-घर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का संकल्प दोहराया.
उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह काम करने वाला संगठन है.
कार्यक्रम में निर्भय राय, मनोज पांडेय, इंदु देवी, शिला त्रिवेदी, भुटेली तिवारी, संध्या पांडेय, रेखा गुप्ता, दीपक पांडेय, ओमज्योति भगत, जयप्रकाश राय, अविनाश पांडेय, भारत भूषण सिंह, नंद जी सिंह, धर्मराज पांडेय, श्रीकांत तिवारी, सभी मंडल अध्यक्ष और उमाशंकर राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.






.png)












0 Comments