चौसा में प्रशिक्षण महा अभियान की गूंज, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा जोश ..

प्रदेश एवं जिला स्तर के अनुभवी और कुशल प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को संगठन के सिद्धांत, कार्य पद्धति और जनसंपर्क के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी.







                               




  • विक्रमादित्य इंटर कॉलेज में हुआ भव्य आयोजन
  • प्रदेश व जिला स्तरीय प्रशिक्षकों ने दी संगठन मजबूती की सीख

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले के चौसा यादव मोड़ स्थित विक्रमादित्य इंटर कॉलेज में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और कार्यशैली को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व चौसा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रकाश राय ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही.

इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला स्तर के अनुभवी और कुशल प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को संगठन के सिद्धांत, कार्य पद्धति और जनसंपर्क के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी. कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, भोजपुर जिला प्रभारी राजेश सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय, जिला महामंत्री धन्नजय त्रिगुण, निवर्तमान जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सौरभ तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेस राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश चौबे, राजेश राय तथा शषिभुषण राय की सक्रिय उपस्थिति रही.

प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताया.

अंत में सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही.













Post a Comment

0 Comments