ट्रेन की चपेट में आकर व्यापारी की मौत, नदांव हॉल्ट के पास दर्दनाक हादसा ..

अपने काम के सिलसिले में घर से बक्सर जाने के लिए निकले थे. दिनभर उनके वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग चिंतित हो उठे. शाम होते-होते जब उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिलने लगा, तो परिजनों की बेचैनी और बढ़ गई. 






                               





  • सुबह घर से निकले थे बक्सर के लिए, शाम तक नहीं लौटने पर बढ़ी परिजनों की चिंता
  • जीआरपी की सूचना के बाद हुई पहचान, इलाके में शोक की लहर

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बक्सर - डुमरांव रेलखंड पर नदांव हॉल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यवसायी की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से न केवल परिवार बल्कि पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतक की पहचान डुमरांव निवासी शिवरात्रि प्रसाद (66) के रूप में हुई है, जो आलू-प्याज के थोक व्यापारी थे.

परिजनों के अनुसार, शिवरात्रि प्रसाद सोमवार की सुबह अपने काम के सिलसिले में घर से बक्सर जाने के लिए निकले थे. दिनभर उनके वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग चिंतित हो उठे. शाम होते-होते जब उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिलने लगा, तो परिजनों की बेचैनी और बढ़ गई.

इसी बीच शाम करीब 7 बजे जीआरपी की ओर से सूचना मिली कि नदांव हॉल्ट के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान शिवरात्रि प्रसाद के रूप में की. पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में मातम पसर गया.

घटना के बाद रेल पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया. इस हृदयविदारक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं और क्षेत्र के लोगों को गमगीन कर दिया.











Post a Comment

0 Comments