रोटरी के जोनल मीट ने बक्सर क्लब के विस्तार और मजबूती का स्पष्ट संकेत दिया. कार्यक्रम में नेतृत्व परिवर्तन के साथ संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ बनाने पर विशेष फोकस किया गया.
![]() |
| कार्यक्रम का उद्घाटन करते रोटरी के पदाधिकारी |
![]() |
- टी एन चौबे को असिस्टेंट गवर्नर की जिम्मेदारी, टीम को मिली नई भूमिकाएं
- सदस्यता बढ़ाने और पब्लिक इमेज मजबूत करने पर दिया गया जोर
बक्सर टॉप न्यूज, रोटरी के जोनल मीट में संगठन को नई दिशा देने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए, जिसमें टी एन चौबे को असिस्टेंट गवर्नर बनाया गया और विभिन्न सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नगर के होटल ईस्टर्न ग्रेस में आयोजित रोटरी के जोनल मीट ने बक्सर क्लब के विस्तार और मजबूती का स्पष्ट संकेत दिया. कार्यक्रम में नेतृत्व परिवर्तन के साथ संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ बनाने पर विशेष फोकस किया गया.
बैठक में टी एन चौबे को असिस्टेंट गवर्नर की जिम्मेदारी दी गई, जबकि अध्यक्ष डॉ दिलशाद आलम, पीजी डॉ सी एम सिंह के साथ रोटेरियन प्रदीप कुमार जायसवाल, संजय कुमार त्रिपाठी, मीना सिंह, दीपक अग्रवाल, संजीव कुमार गुप्ता, सम साहिल, पंकज प्रभाकर, सौरभ तिवारी और सत्येंद्र कुमार सिंह को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं. सभी ने मिलकर क्लब की पहचान को और मजबूत करने का संकल्प लिया.
अध्यक्ष डॉ दिलशाद आलम ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी क्लब बक्सर ने डिस्ट्रिक्ट 3250 में 50-50 रेशियो पूरा कर एक मिसाल कायम की है. उन्होंने कहा कि करीब 80 सदस्यों वाला यह क्लब अब बड़े क्लब की श्रेणी में अपनी पहचान बना चुका है और लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रहा है. क्लब में दीपक अग्रवाल, प्रदीप केसरी, प्रदीप जायसवाल, डॉ दिलशाद आलम और डॉ आरके सिंह जैसे मेजर डोनर सक्रिय हैं, जबकि बेनिफैक्टर के रूप में डॉ दिलशाद आलम, डॉ आरके सिंह और सुनील हर साल योगदान दे रहे हैं.
![]() |
| टीएन चौबे व अन्य |
असिस्टेंट गवर्नर बने टी एन चौबे ने कहा कि आने वाले समय में रोटरी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि उद्देश्य केवल आज नहीं बल्कि भविष्य को बेहतर बनाना है.
![]() |
| वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सी एम सिंह के साथ टी एन चौबे |
कार्यक्रम में मेंटोर पीपी सौरभ तिवारी, जनरल सेक्रेटरी सत्येंद्र कुमार सिंह, इवेंट चेयरमैन सहित कई पूर्व अध्यक्षों की उपस्थिति रही. वहीं रोटेरियन राजेश कुमार केसरी, मनीष पांडेय, मनोज कुमार, निर्मल कुमार सिंह, परशुराम, हेमंत कुमार सिंह, मंजेश केसरी, सुरेश, नरेश पोद्दार, कृष्णानंद कुमार सिंह, साहिल, रोहतास गोयल, प्रदीप केसरी, डॉ सी एम सिंह, मीरा, विवेक कुमार, सुनीता देवी, आशुतोष अस्थाना, ज्योति जोशी, प्रदीप जैसवाल, सीए सागर, राजकुमार और बबलू वर्मा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे.
![]() |
| डॉ दिलशाद आलम के साथ टी एन चौबे |
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप जायसवाल ने किया, जबकि अंत में धन्यवाद ज्ञापन निर्मल कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया.






.png)














0 Comments