सरकार से बड़े नगर परिषद के अधिकारी! जल स्रोत पर ही डलवा रहे कचरा ..

कहना है कि नगर के बीचो-बीच इस तरह कचरा डालने से आसपास के वातावरण पर बुरा असर पड़ रहा है. खासकर पास के विद्यालय में आने वाले बच्चों और मोहल्ले के लोगों को तेज दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है. 

इस तरह भरा जा रहा जलस्रोत 





                               



  • जल जीवन हरियाली अभियान की उड़ रही धज्जियां, दस दिनों से जारी भराई
  • दुर्गंध से त्रस्त लोग, शिकायत के बावजूद अब तक नहीं हुई कार्रवाई

बक्सर टॉप न्यूज,  बक्सर : एक ओर जहां बिहार सरकार "जल जीवन हरियाली अभियान" के तहत जल स्रोतों के संरक्षण की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर नगर परिषद की कार्यशैली इस मुहिम पर सवाल खड़े कर रही है. बाजार समिति रोड के पास स्थित एक जल स्रोत को बीते कई दिनों से कचरा डालकर भरा जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है.

बक्सर नगर परिषद क्षेत्र में जल संरक्षण और स्वच्छता को lekarर चल रहे प्रयासों के बीच एक गंभीर मामला सामने आया है. बाजार समिति रोड के सामने स्थित मृत बाहा में पिछले लगभग दस दिनों से लगातार कचरा डाला जा रहा है. नगर परिषद के ट्रैक्टर द्वारा यहां कचरा गिराया जाता है और बाद में पोकलेन मशीन की मदद से उसे समतल किया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, इस स्थल को कचरा भरकर और मिट्टी डालकर पूरी तरह समतल करने की योजना है, ताकि भविष्य में इसे डंपिंग साइट के रूप में उपयोग किया जा सके. इस प्रक्रिया को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है, क्योंकि इससे जल स्रोत पूरी तरह समाप्त होने की आशंका जताई जा रही है.

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर के बीचो-बीच इस तरह कचरा डालने से आसपास के वातावरण पर बुरा असर पड़ रहा है. खासकर पास के विद्यालय में आने वाले बच्चों और मोहल्ले के लोगों को तेज दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ गया है.

इस मामले पर नगर परिषद के मीडिया प्रभारी एवं स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी रवि कुमार ने कहा कि उन्हें इस संबंध में सूचना मिली है, लेकिन अभी तक स्थल का निरीक्षण नहीं किया गया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि निरीक्षण के बाद ही आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी.













Post a Comment

0 Comments