बताया कि यह अवसर युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जहां उन्हें बिना किसी मध्यस्थ के सीधे कंपनियों में नौकरी पाने का मौका मिलेगा.
- चार बड़ी कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती, 9 अप्रैल को कैंपस प्लेसमेंट
- सुबह 10 बजे तक जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका सामने आया है. 9 अप्रैल 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा, जहां देश की चार नामी कंपनियां सीधे भर्ती करेंगी.
समाहरणालय बक्सर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर में 09 अप्रैल 2026 को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है.
इस कैंपस प्लेसमेंट में Suzuki Motors Gujarat, Dixon Technology India Pvt. Ltd., Dhoot Transmission और Rastogi Industries Limited जैसी प्रमुख कंपनियों को आमंत्रित किया गया है. ये कंपनियां आईटीआई पास अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए करेंगी.
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने बताया कि यह अवसर युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जहां उन्हें बिना किसी मध्यस्थ के सीधे कंपनियों में नौकरी पाने का मौका मिलेगा. उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 09 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक संस्थान परिसर में पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लें.
अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा. अधिकारियों ने कहा कि योग्य उम्मीदवार इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिल सके.






.png)











0 Comments