गैस संकट पर भड़के NSUI नेता, केंद्र पर साधा सीधा निशाना ..

आरोप लगाया कि कई जगहों पर उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है. इस स्थिति ने आम परिवारों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर दिया है.







                               

 

  • सिलेंडर की कमी से देशभर में रसोई व्यवस्था प्रभावित होने का दावा
  • “सरेंडर सरकार” बताते हुए नीतियों में बदलाव की मांग तेज

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : रसोई गैस की कमी और सिलेंडर आपूर्ति में हो रही देरी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. बिहार NSUI के महासचिव ईशान त्रिवेदी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर का गंभीर संकट बताया और आम जनता की परेशानी का मुद्दा उठाया.

बिहार NSUI के महासचिव ईशान त्रिवेदी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कड़ा विरोध जताया. उन्होंने कहा कि रसोई गैस की समस्या अब केवल किसी एक राज्य तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि देशभर में लोग इससे जूझ रहे हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगहों पर उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है. इस स्थिति ने आम परिवारों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर दिया है और रसोई व्यवस्था तक बाधित हो रही है.

ईशान त्रिवेदी ने यह भी कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी से छोटे व्यापारियों और होटल-रेस्तरां से जुड़े लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इससे व्यापारिक गतिविधियों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है.

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह “नरेंद्र मोदी सरकार नहीं, सरेंडर सरकार” बन गई है, जो हर मोर्चे पर असफल साबित हो रही है. उन्होंने सरकार से मांग की कि वह जल्द से जल्द अपनी नीतियों में बदलाव करे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके.

इसके साथ ही ईशान त्रिवेदी ने युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों से अपील की कि वे इस मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करें और जनहित में ठोस निर्णय लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाएं.













Post a Comment

0 Comments