सेवा और समर्पण का संदेश, विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मुफ्त इलाज व टीकाकरण ..

मरीजों के लिए विशेष चिकित्सा कैंप लगाकर मुफ्त इलाज और टीकाकरण की सुविधा दी गई. इस दौरान लोगों को गोल्डन कार्ड भी वितरित किए गए और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया.


 





                               



  • कैंप में मरीजों को मिला नि:शुल्क उपचार, गोल्डन कार्ड भी किए गए वितरित
  • केक काटकर मनाया गया दिवस, डॉक्टरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर साबित खिदमत हॉस्पिटल एवं फाउंडेशन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मरीजों के लिए विशेष चिकित्सा कैंप लगाकर मुफ्त इलाज और टीकाकरण की सुविधा दी गई. इस दौरान लोगों को गोल्डन कार्ड भी वितरित किए गए और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया.


विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर साबित खिदमत हॉस्पिटल एवं फाउंडेशन में मानव अधिकार एवं सामाजिक संस्थान के सदस्यों, अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ की मौजूदगी में कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर आयोजित चिकित्सा शिविर में विभिन्न प्रकार के मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया गया, वहीं कई लोगों को मुफ्त वैक्सीनेशन टीकाकरण भी लगाया गया.

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों को आयुष्मान योजना से जुड़े गोल्डन कार्ड भी प्रदान किए गए, जिससे उन्हें भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके.

अस्पताल के निदेशक डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी विश्व स्वास्थ्य दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया है. उन्होंने केक कटिंग के बाद कहा कि यह दिन उन सभी संस्थाओं और लोगों को समर्पित है जो समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में लगे हुए हैं. उन्होंने रेड क्रॉस और रोटरी परिवार सहित सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार जताया.

इस मौके पर राहुल कुमार, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, अरुण कुमार, प्रदीप राय, रवि कुमार, नारायण जी समेत कई सामाजिक सरोकार से जुड़े लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई.













Post a Comment

0 Comments