आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण इतनी जल्दी सड़क खराब हो गई. लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है.
दुरासन शिव मंदिर से काजीपुर सिवान तक बनी सड़क की हालत खराब, ग्रामीणों में आक्रोश.
प्राकलन बोर्ड न लगाए जाने पर भी उठे सवाल, जांच की मांग तेज
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : सिमरी पूर्वी जिला परिषद सदस्य कमलवास कुंवर के क्षेत्र में दुरासन शिव मंदिर से काजीपुर गांव के सिवान तक बनी पीसीसी सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है, जहां निर्माण के महज एक साल के भीतर ही सड़क जगह-जगह से दरकने और उखड़ने लगी है.
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण इतनी जल्दी सड़क खराब हो गई. लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है.
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर प्राकलन बोर्ड नहीं लगाया गया, जिससे कार्य की लागत, एजेंसी और जिम्मेदार लोगों की जानकारी सार्वजनिक नहीं हो सकी. इसे भ्रष्टाचार छिपाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.
सड़क की खराब स्थिति से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, खासकर बरसात के मौसम में हालात और बिगड़ने की आशंका है.
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी संवेदक और संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.






.png)











0 Comments