चिकित्सकों की बहाली पर सम्मान समारोह, पूर्व सैनिकों ने जताया आभार ..

बताया गया कि 19 फरवरी 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक ईसीएचएस में एक भी चिकित्सक कार्यरत नहीं था, जिससे सैनिकों को रेफरल और दवाइयों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.





                               


  • आईईएसएम बक्सर ने नव नियुक्त चिकित्सकों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण से किया सम्मानित
  • ईसीएचएस में डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सैनिकों को मिली राहत, अधिकारियों के प्रयास रंग लाए

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट (आईईएसएम) बक्सर द्वारा ईसीएचएस परिसर में डॉक्टर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने की, जिसमें नव नियुक्त डॉक्टर पल्लवी चौबे एवं डॉक्टर मनीषा मेहता को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ईसीएचएस बक्सर में डॉक्टरों की बहाली के बाद राहत महसूस कर रहे पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की ओर से आभार प्रकट करना था. बताया गया कि 19 फरवरी 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक ईसीएचएस में एक भी चिकित्सक कार्यरत नहीं था, जिससे सैनिकों को रेफरल और दवाइयों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने सेवानिवृत्त जनरल शशांक शेखर मिश्रा को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया. इसके बाद जनरल मिश्रा ने जीओसी सब एरिया दानापुर और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर बक्सर में दोनों डॉक्टरों की बहाली सुनिश्चित कराई.

आईईएसएम बक्सर ने अपने लगभग दस हजार पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को धैर्य बनाए रखने के लिए धन्यवाद देते हुए आगे भी सहयोग की अपील की. वहीं, ओआईसी ईसीएचएस बक्सर कर्नल डी एन सिंह ने सभी सैनिकों के सहयोग की सराहना की और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.

सम्मानित होने पर डॉक्टर पल्लवी चौबे और डॉक्टर मनीषा मेहता ने खुशी व्यक्त करते हुए आईईएसएम बक्सर को एक अनुशासित संगठन बताया और सभी का आभार जताया. कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय”, “सैनिक एकता जिंदाबाद” और “आईईएसएम जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा.

मौके पर जिलाध्यक्ष हरेंद्र तिवारी, सभापति बी एन पांडेय, उपाध्यक्ष विद्यासागर चौबे, उपाध्यक्ष आर बी ओझा, कोषाध्यक्ष आर बी सिंह, उप सभापति द्वारिका पांडेय, डुमरांव अनुमंडल अध्यक्ष कमलेश्वर राय, इटाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष हरिहर सिंह, पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष अलख नारायण श्रीवास्तव, संयोजक रामनाथ सिंह, उप संयोजक भरत मिश्रा, सूबेदार जैनेन्द्र सिंह, सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह, किशन लाल, परशुराम राय, शेषनाथ मिश्रा, उप तकनीकी ऑफिसर राम यादव, कान्त सिंह यादव, मीडिया प्रभारी सुदामा प्रसाद, कैप्टन आर सी पाल, सूबेदार मेजर ईश्वर दयाल सिंह, ललन चौबे, कैप्टन तारकेश्वर पांडेय, सूबेदार जंग बहादुर सिंह, राधा मोहन राय, सुनील सिंह, पेट्टी ऑफिसर संतोष पांडेय, बिनोद मिश्रा, पारसनाथ राय, संजय सिंह, जग नारायण साहू, लाल बिहारी प्रसाद सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक उपस्थित रहे.













Post a Comment

0 Comments