फाउंडेशन स्कूल डुमरांव ने कायम की उत्कृष्टता, शत-प्रतिशत परिणाम से बढ़ाया गौरव ..

कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है. उन्होंने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है.


 





                               




  • हर छात्र पास, 90% से अधिक अंक लाकर छात्रों ने बढ़ाया गौरव
  • मेहनत और अनुशासन का दिखा असर, बड़ी संख्या में छात्रों ने हासिल किए 70%+ अंक

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम में फाउंडेशन स्कूल, डुमरांव ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता का इतिहास रच दिया है. विद्यालय के सभी 56 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है.

इस वर्ष आशीष राज ने 91.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया. वहीं स्वास्तिक राय 91.2% और आरुष मिश्रा 90% अंक के साथ प्रमुख सफल छात्रों में शामिल रहे. इन विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया है.

80% से 90% के बीच अंक लाने वाले 12 छात्रों में साक्षी पांडे 88.40%, आयुष 86%, एमडी समीर अंसारी 85.80%, आदर्श राज 85.20%, साक्षी भारती 84.80%, स्वरा राय 84.6%, सुमित कुमार 84%, अंशिका कुमारी 82%, विराट कुमार राय 81.4%, अंकित कुमार तिवारी 81%, अमित कुमार 80.80% और राधिका कुमारी 80.60% शामिल हैं.

वहीं 70% से 80% के बीच अंक प्राप्त करने वाले 11 विद्यार्थियों में वेद प्रकाश तिवारी 79.40%, अनामिका मिश्रा 78.60%, मंगलम दिव्या 77.60%, नंदनी कुमारी 77.40%, अयान अंसारी 75.40%, अफसाना खातून 74.60%, आंचल वर्मा 72.80%, शेख अफशान 71%, दिव्यांशु कुमार 70.60%, आदित्य सिंह 70.40% और दीपक कुमार गुप्ता 70.40% शामिल हैं.

विद्यालय के डायरेक्टर मनोज कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है. उन्होंने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है.

वहीं प्रिंसिपल प्रतीक कुमार चतुर्वेदी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन, नियमित अध्ययन और सही मार्गदर्शन से यह उपलब्धि संभव हुई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में विद्यालय इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेगा.

विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.















Post a Comment

0 Comments