व्यवहार न्यायालय में लिफ्ट शुरू, अधिवक्ताओं व वादकारियों को बड़ी राहत ..

दिव्यांग वकीलों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और दिव्यांग पक्षकारों को खासी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि पहले लोगों को सीढ़ियों के सहारे ऊपर जाना पड़ता था, जिससे काफी असुविधा होती थी.

लिफ्ट का उद्घाटन करने पहुंची प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश 






                               



  • प्रधान जिला जज काजल झांब ने फीता काटकर किया उद्घाटन, लंबे समय से उठ रही थी मांग
  • वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद वर्मा बोले – अब दिव्यांगों और बुजुर्गों को मिलेगी बड़ी सहूलियत

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : व्यवहार न्यायालय परिसर में वर्षों से लंबित लिफ्ट की मांग आखिरकार पूरी हो गई. बुधवार को प्रधान जिला जज काजल झांब ने विधिवत फीता काटकर लिफ्ट का शुभारंभ किया. इस सुविधा के शुरू होने से अधिवक्ताओं, वादकारियों और विशेष रूप से दिव्यांग एवं बुजुर्ग लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

व्यवहार न्यायालय परिसर में लिफ्ट की स्थापना लंबे समय से अधिवक्ताओं और वादकारियों की प्रमुख मांग रही थी. भवन के ऊपरी तलों तक पहुंचने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, खासकर दिव्यांग, बुजुर्ग और अस्वस्थ लोगों के लिए यह बड़ी समस्या थी. अब लिफ्ट शुरू होने से इस परेशानी से काफी हद तक निजात मिल गई है.

उद्घाटन के मौके पर प्रधान जिला जज काजल झांब ने कहा कि न्यायालय परिसर में लिफ्ट की शुरुआत एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे दिव्यांग वकीलों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और दिव्यांग पक्षकारों को खासी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि पहले लोगों को सीढ़ियों के सहारे ऊपर जाना पड़ता था, जिससे काफी असुविधा होती थी, लेकिन अब यह समस्या दूर हो गई है.

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष बबन ओझा, प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर त्रिवेदी और मोहम्मद अजीज अब्बास सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद वर्मा ने कहा कि लिफ्ट की मांग काफी समय से की जा रही थी और इसके लग जाने से न्यायालय आने वाले सभी लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि खासकर दिव्यांग और बुजुर्ग वादकारियों के लिए यह एक राहत भरा कदम है, जिससे न्याय तक उनकी पहुंच और आसान होगी.

उद्घाटन समारोह में न्यायिक पदाधिकारीगण सुनील कुमार सिंह, अमित कुमार शर्मा, कमल कुमार, मानस कुमार, सुमत कुमार सिंह, सुधांशु पांडेय, भोला सिंह, महेश्वर पांडेय, नेहा दयाल, सचिव बिंदेश्वरी पांडे, आनंद मोहन उपाध्याय, प्रभुनाथ सिंह, सुरेश सिंह गणपति मंडल, सुरेश श्रीवास्तव, रमाकांत तिवारी, बिनोद मिश्रा, रंजना कुमारी, नीरज कुमार और संतोष दुबे सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे.

लिफ्ट के शुरू होने से अब न्यायालय परिसर में आवागमन अधिक सुगम हो गया है, जिससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ आम वादकारियों को भी काफी सहूलियत मिलेगी.













Post a Comment

0 Comments