उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है, वहीं बक्सर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने इस पूरे घटनाक्रम को ‘लोकतंत्र की हत्या’ करार दिया है. उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता की जयंती के दिन इस तरह का फैसला जनादेश का अपमान है.

- शपथ की तैयारी, राजभवन में कल होगा समारोह
- कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय का तीखा बयान
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : बिहार में राजनीतिक बदलाव के बीच भाजपा नेता तथा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है, वहीं बक्सर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने इस पूरे घटनाक्रम को ‘लोकतंत्र की हत्या’ करार दिया है. उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता की जयंती के दिन इस तरह का फैसला जनादेश का अपमान है.
भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को दोबारा नेता चुना गया. ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी मिली. अब एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक में उनके नाम पर औपचारिक मुहर लगेगी, जिसके बाद वे राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.
इससे पहले ने मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पद से इस्तीफा सौंप दिया. इस्तीफे से पहले उन्होंने अपने कार्यकाल की अंतिम कैबिनेट बैठक भी की. इसके बाद बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई.
नई सरकार का शपथ ग्रहण बुधवार सुबह 11 बजे पटना स्थित राजभवन में होगा. सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार में एनडीए के पांच घटक दलों के सीमित संख्या में मंत्री शपथ लेंगे. समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और दिल्ली से कई बड़े नेताओं के आने की संभावना है.
वहीं बक्सर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “हमें पहले से आशंका थी कि जनता के जनादेश का अपमान होगा और आज वही हुआ. संविधान निर्माता की जयंती पर इस तरह का निर्णय लेना पूरी तरह अनुचित है.”





.png)











0 Comments