बताया गया कि योजना के तहत 30 हजार रुपये से लेकर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है. साथ ही, सोलर पैनल लगाने के बाद बिजली बिल में 80 से 90 प्रतिशत तक की कमी संभव है.
- पीएम सूर्य घर योजना के तहत हजारों रुपये की सब्सिडी और बिजली बिल में भारी राहत
- शिविर में लोगों ने दिखाई रुचि, दर्जनों आवेदन और ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : शहर में आयोजित पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के शिविर ने लोगों के बीच नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया. सिंडिकेट गोलंबर के पास लगे इस शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जहां उन्हें सोलर पैनल लगाने के फायदे और सरकारी सब्सिडी की जानकारी दी गई. इस पहल से न केवल बिजली बिल में राहत मिलेगी, बल्कि अतिरिक्त बिजली उत्पादन से आमदनी का भी रास्ता खुलेगा.
शिविर में आए लोगों को बताया गया कि योजना के तहत 30 हजार रुपये से लेकर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है. साथ ही, सोलर पैनल लगाने के बाद बिजली बिल में 80 से 90 प्रतिशत तक की कमी संभव है. आवेदन के लिए बिजली बिल, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और एक फोटो जरूरी है.
कार्यक्रम में बक्सर के एक्सक्यूटिव सूर्य प्रकाश सिंह, सतीश कुमार (एलडीएम ऑफिस) सहित जिले के बैंककर्मी मौजूद रहे. आयोजन का मुख्य उद्देश्य हर घर तक सोलर पैनल पहुंचाना और लोगों को महंगी बिजली से राहत दिलाना है. शिविर में भोजपुर एंटरप्राइज, कनक सोलर (बाजार समिति रोड) और मां विंध्यवासिनी सोलर जैसे वेंडर भी उपस्थित रहे, जिन्होंने लोगों को तकनीकी जानकारी दी.
करीब 250 लोगों को जागरूक किया गया, जबकि 6 से 10 लोगों का मौके पर ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया. वहीं लगभग 75 लोगों ने सहमति जताई कि वे अपने घरों में सोलर पैनल लगवाएंगे. दस्तावेज नहीं होने के कारण कुछ लोग आवेदन नहीं कर सके, लेकिन वेंडरों द्वारा उनसे संपर्क कर आगे रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही गई.
विशेषज्ञों ने बताया कि सोलर पैनल पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है. एक सोलर पैनल लगभग 10 पेड़ों के बराबर तापमान को कम करने में मदद करता है. विभाग ने लोगों से अपील की कि वे इस ऊर्जा क्रांति का हिस्सा बनें और बक्सर को स्वच्छ व सस्ती ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ाएं. अधिक जानकारी के लिए सपर्क करें : 7488681966






.png)











0 Comments