ब्रह्मपुर से इंदौर समदा तक सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, भाजपा नेताओं ने नितिन नवीन को दी बधाई, कहा - वादा किया पूरा ..

नितिन नवीन ने इस सड़क निर्माण की घोषणा की थी. उन्होंने कहा कि उस समय जो भरोसा जनता को दिलाया गया था, आज वह साकार होता दिखाई दे रहा है. यह फैसला क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा.





                               




  • कैथना गांव में किया गया वादा हुआ पूरा, क्षेत्र में खुशी का माहौल
  • भाजपा नेताओं ने कहा- सड़क बनने से विकास और आवागमन को मिलेगी नई रफ्तार

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के ब्रह्मपुर–सरेंजा–इटाढ़ी–बक्सर–कुकुढ़ा–इंदौर समदा पथ निर्माण योजना को बिहार सरकार के मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. भाजपा नेताओं ने इस महत्वपूर्ण योजना के लिए भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तत्कालीन पथ निर्माण विभाग सह प्रभारी मंत्री नितिन नवीन को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने जनता से किया गया वादा निभाकर विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है.

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय ने कहा कि 17 फरवरी 2022 को कैथना गांव में पैक्स अध्यक्ष संटू सिंह के यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान नितिन नवीन ने इस सड़क निर्माण की घोषणा की थी. उन्होंने कहा कि उस समय जो भरोसा जनता को दिलाया गया था, आज वह साकार होता दिखाई दे रहा है. यह फैसला क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा.

उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से ब्रह्मपुर, सरेंजा, इटाढ़ी, बक्सर, कुकुढ़ा और इंदौर समदा सहित कई इलाकों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बेहतर होगा, व्यापार को गति मिलेगी तथा किसानों और छात्रों को भी काफी सुविधा होगी. लंबे समय से लोग इस सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे.

भाजपा नेताओं ने कहा कि यह केवल सड़क निर्माण योजना नहीं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास की नई शुरुआत है. उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं पथ निर्माण मंत्री शैलेन्द्र कुमार के प्रति भी आभार जताया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू होने से बक्सर जिले के विकास को नई पहचान मिलेगी.













Post a Comment

0 Comments