आदित्य कुमार पाण्डेय बने भाजपा आईटी एंड सोशल सेल के प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी ..

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.संजय जायसवाल एवं बिहार आईटी एंड सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मनन कृष्ण को धन्यवाद दिया एवं आभार व्यक्त किया. प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए आदित्य ने कहा कि सभी आदरणीय लोगों के उम्मीदों पर खरा उतरने का सम्पूर्ण प्रयास करुंगा.

- मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष तथा बिहार आईटी एंड सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक का दिया धन्यवाद
- शुभचिंतकों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, आदित्य ने किया उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: भाजपा नेता आदित्य कुमार पाण्डेय को बिहार प्रदेश आईटी एंड सोशल मीडिया का प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी बनाया गया. इस दायित्व के लिए आदित्य पाण्डेय ने बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.संजय जायसवाल एवं बिहार आईटी एंड सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मनन कृष्ण को धन्यवाद दिया एवं आभार व्यक्त किया. प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए आदित्य ने कहा कि सभी आदरणीय लोगों के उम्मीदों पर खरा उतरने का सम्पूर्ण प्रयास करुंगा.

उन्होंने जिलाध्यक्ष श्रीमती माधुरी कुवँर, भाजपा नेता हिमांशु चतुर्वेदी सहित सभी वरीय एवं सम्मानित प्रतिनिधियों के शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया. साथ ही सभी आइटी सहित भाजपा के साथियों को धन्यवाद दिया.आदित्य के मनोनयन पर बक्सर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश पदाधिकारियों सहित तमाम  कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी.











Post a Comment

0 Comments