केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने फिल्म अभिनेता सुशांत के आकस्मिक निधन पर जताया दुख..

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने स्वर्गीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नजदीकी रिश्तेदार छाता से विधायक नीरज सिंह बबलू से फोन पर बातचीत कर शोक संवेदना व्यक्त की. केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने कहा कि स्वर्गीय सुशांत ने मेहनत, लगन एवं परिश्रम से बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई थी. 

- अभिनेता के परिजनों से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी
- अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नजदीकी विधायक नीरज सिंह बबलू से फोन पर की बातचीत

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने हिंदी फिल्म के मशहूर अभिनेता एवं बिहार के मूल निवासी सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने अपने शोक संदेश में कहा है कि उन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम से कई यादें  पीछे छोड़ गए हैं. ईश्वर उनके परिवार एवं प्रशंसकों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें. 

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने स्वर्गीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नजदीकी रिश्तेदार छाता से विधायक नीरज सिंह बबलू से फोन पर बातचीत कर शोक संवेदना व्यक्त की. केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने कहा कि स्वर्गीय सुशांत ने मेहनत, लगन एवं परिश्रम से बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई थी. उनका असमय जाना बेहद ही दुखद एवं स्तब्ध करने वाली घटना है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.











Post a Comment

0 Comments