गंगा के पानी को स्क्रीन बना लेज़र लाइट से होगा रामकथा का चित्रण ..

नौका विहार के उद्देश्य से रामरेखा घाट से करीब 5 किलोमीटर तक घाट की तरफ बढ़ने वाले सभी ऐतिहासिक जगहों को भी लेजर शो से उकेरित करने की योजना पर चर्चा हुई. इससे शाम के समय नौका विहार पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. रानी के कुआं को भी अलग रूप में लेजर शो के माध्यम से प्रस्तुत करने का विचार प्रस्तुत किया गया. किला मैदान की सुंदरता को लेजर शो के माध्यम से आकर्षित बनाने को लेकर टीम द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया. 




- जिले के सात पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थानों पर होगा लेजर शो 
-  केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के समक्ष विशेषज्ञों ने दिया प्रेजेंटेशन

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: जल्द ही बक्सर की गंगा के पानी में राम कथा का लेज़र शो दिखाया जाएगा. जिले के सात पौराणिक एवं ऐतिहासिक जगहों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लेजर शो के लिए चयन किया गया है. गुजरात के विशेषज्ञों ने केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री चौबे के आग्रह पर बक्सर का एक दिवसीय यात्रा करने के उपरांत प्रेजेंटेशन तैयार किया है. जिसका प्रेजेंटेशन लेजर शो विशेषज्ञ नरेंद्र नायडू ने केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के सामने प्रस्तुत किया.





नायडू ने गुजरात के केवड़िया सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा, सोमनाथ मंदिर, कच्छ के रणमहोत्सव एवं साबरमती पर लेजर शो तैयार किए हैं. उन्होंने हाल ही में बक्सर का एक दिवसीय यात्रा कर उन सात जगहों का चयन किया है. जिनका पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व है. प्रयोग के तौर पर लेजर शो के माध्यम से उन स्थानों का महत्व पर आधारित शो तैयार किया जाएगा. इसके उपरांत फेज वाइज सभी स्थानों को इसमें जोड़ा जाएगा. 

गंगा के पानी पर होगा रामकथा का चित्रण:

नायडू ने रामरेखा घाट, रामेश्वरम मंदिर पर यहां के पौराणिक महत्व के अनुसार लेजर शो तैयार करने के संबंध में प्रस्तुति देते हुए बताया कि पानी के स्क्रीन एवं लेजर दोनों के साथ यहां की  प्रस्तुति तैयार की जा सकती है. यहां पर इस तरह का यह देश का पहला लेजर शो हो सकता है. जहां गंगा पानी के को स्क्रीन बनाकर लेजर लाइट का इस्तेमाल करते हुए राम कथा का चित्रण होगा. इसके साथ ही रामरेखा घाट तक आने के रास्ते को भी लेजर के माध्यम से यहां के पौराणिक महत्व को उकेरते हुए एक शो बनाने का भी प्रस्तुतीकरण किया गया है.

नौका बिहार को दिया जाएगा बढ़ावा, लेजर से बदला जाएगा रानी रानी कुआं, कमलदह पोखर व किला मैदान का नज़ारा:

नौका विहार के उद्देश्य से रामरेखा घाट से करीब 5 किलोमीटर तक घाट की तरफ बढ़ने वाले सभी ऐतिहासिक जगहों को भी लेजर शो से उकेरित करने की योजना पर चर्चा हुई. इससे शाम के समय नौका विहार पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. रानी के कुआं को भी अलग रूप में लेजर शो के माध्यम से प्रस्तुत करने का विचार प्रस्तुत किया गया. किला मैदान की सुंदरता को लेजर शो के माध्यम से आकर्षित बनाने को लेकर टीम द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया. इसे आकर्षक बनाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए. शहर के बीचोंबीच स्थित कमलदह तालाब के पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व को भी लेजर शो के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा. 


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बक्सर में कई ऐसे पौराणिक के स्थल है, उसका व्यक्तिगत रूप से मैंने कई बार दौरा किया है. उनके सतत विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. फेज वाइज केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के सहयोग से उसे धरातल पर उतारा जाएगा. पर्यटन के दृष्टिकोण से उन्हें और आकर्षित बनाया जाएगा. इस संबंध में विशेषज्ञों से लगातार बैठक हो रही है. विभिन्न विशेषज्ञों की टीम भविष्य में भी बक्सर का दौरा करेगी. बैठक में ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड के जीएम वी पी सिंह उपस्थित थे.






Post a Comment

0 Comments