प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई ..

इसमें स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि व आम जनमानस ने शिरकत की. सभी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के 3 वर्षों के कार्यकाल में किए गए कार्य की सराहना की. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने चौसा प्रखंड वासियों के द्वारा दिए गए सम्मान व सहयोग को भी कभी ना भूलने वाला बताया. 
प्रखंड विकास पदाधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते लोग




- मौके पर मौजूद रहे शिक्षक कर्मी तथा कई जनप्रतिनिधि, बताया कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी
- चौसा में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे अशोक कुमार

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर: चौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में एक विदाई समारोह का आयोजन कर बीडीयो अशोक कुमार को भावभीनी विदाई दी गई. कार्यक्रम का संचालन निर्वाचन सहयोगी शिक्षक विजय शंकर राय ने किया. इसमें स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि व आम जनमानस ने शिरकत की. सभी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के 3 वर्षों के कार्यकाल में किए गए कार्य की सराहना की. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने चौसा प्रखंड वासियों के द्वारा दिए गए सम्मान व सहयोग को भी कभी ना भूलने वाला बताया. 



मौके पर भाजपा नेता हिमांशु चतुर्वेदी ने बीडीयो को ईमानदार, मृदुभाषी व कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी बताया. कई मुखिया पति एवं पंचायत सचिव ने बीडीओ के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि, उन्होंने पंचायतों में विकास के कई ऐसे कार्यों को अंजाम दिया है जो सदा याद रखे जाएंगे. समारोह में शिक्षक अखिलेश पांडेय, ऋषिकेश तिवारी, मनोज त्रिगुण, गोविंद मिश्र, पवनी के पूर्व मुखिया राम भजन सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीता राय, विपिन बिहारी सिंह, शैलेश सिंह, वार्ड सदस्य विकास मिश्र, कार्यपालक सहायक, प्रखंड कर्मी के अतिरिक्त जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. बता दें कि, प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार का सीवान जिले के रघुनाथपुर में स्थानांतरण हुआ है.




Post a Comment

0 Comments