वीडियो : पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया याद ..

बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय धरोहर थे. वह अंतरराष्ट्रीय विचारक तथा एकात्म मानवतावाद के प्रणेता भी थे. उन्होंने जो सीख भाजपा कार्यकर्ताओं को दी है उस पर चलते हुए आज देश की सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास के लिए कार्य कर रही है. 

 







- कहा, एकात्म मानवतावाद के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय
- बताया, उनके पद चिन्हों पर चल सरकार कर रही अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता थे. उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया. उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे.
केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि की. उन्होंने कहा कि उनसे प्रेरणा लेकर भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से निरंतर जनसेवा में लगा है. बक्सर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर चर्चा की गई. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात कर भारतीय जनता पार्टी लगातार मानवता के विकास के लिए कार्य करती रही है.  






भाजपा के निवर्तमान सदर विधानसभा प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय धरोहर थे. वह अंतरराष्ट्रीय विचारक तथा एकात्म मानवतावाद के प्रणेता भी थे. उन्होंने जो सीख भाजपा कार्यकर्ताओं को दी है उस पर चलते हुए आज देश की सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास के लिए कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि आज ही के दिन यानी 25 सितंबर 1916 को दीनदयाल उपाध्याय का जन्म यूपी के मथुरा में हुआ था. मौके पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप दूबे, राजवंश सिंह, राजेश सिन्हा, लक्ष्मण शर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, दीपक सिंह, कृष्ण कुमार सैनी, भरत प्रधान समेत कई लोग मौजूद रहे.

वीडियो : 








Post a Comment

0 Comments