ब्रेकिंग : अशोक कुमार सिंह फिर से बने जदयू के जिलाध्यक्ष ..

उनका राजनीतिक सफर 25 वर्षों से भी ज्यादा समय का है. ऐसे में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें एक बार फिर पार्टी के जिला की कमान सौंप दी गई है. उनको जदयू का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेताओं के साथ-साथ सामाजिक लोगों ने भी उन्हें बधाई दी है.

 



- प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दी गई जिम्मेदारी
- 30 वर्षों से ज्यादा कर रहा है अशोक कुमार सिंह का राजनीतिक सफर

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष पद की कमान एक बार फिर अशोक कुमार सिंह को दी गई है. अशोक कुमार सिंह लंबे समय से जदयू के जिला और प्रदेश के विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए काम कर चुके हैं. वह पूर्व जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं. उनका राजनीतिक सफर 25 वर्षों से भी ज्यादा समय का है. ऐसे में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें एक बार फिर पार्टी के जिला की कमान सौंप दी गई है. उनको जदयू का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेताओं के साथ-साथ सामाजिक लोगों ने भी उन्हें बधाई दी है.

बता दें कि पिछले दिनों पूर्व परिवहन मंत्री सह बक्सर जदयू जिलाध्यक्ष संतोष कुमार निराला को प्रदेश का पदाधिकारी बनाए जाने के बाद जनता दल यूनाइटेड के बक्सर जिला अध्यक्ष पद रिक्त था हालांकि, संतोष कुमार निराला ही फिलहाल उस दायित्व को भी निभा रहे थे. बधाई देने वालों में जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष लता श्रीवास्तव,  संजय सिंह राजनेता, पंकज मानसिंहका, जितेंद्र सिंह, विनोद सिंह समेत कई लोग शामिल हैं.




















Post a Comment

0 Comments