राष्ट्रीय खेल दिवस : समारोह में सम्मानित हुई प्रतिभाएं ..

बधाई देता हूं कि उन्होंने इस जिले में हॉकी की जो टीम तैयार की है आगे देश में सभी खिलाड़ी हॉकी के क्षेत्र में जिले का नाम रौशन करेंगे. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा बक्सर जैसे छोटे शहर में हॉकी खेल को जिंदा रखना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है.



- मातृभूमि स्पोर्ट्स क्लब व जिला ओलंपिक संघ के द्वारा आयोजित था कार्यक्रम
- सम्मानित हुई खेल की प्रतिभाएं, हॉकी मैच का भी हुआ आयोजन

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस व राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मातृभूमि स्पोर्ट्स क्लब व जिला ओलंपिक संघ द्वारा खेल सम्मान समारोह का आयोजन नगर के कला भवन में किया गया.


रविवार को सम्मान समारोह के पूर्व हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे बालक वर्ग के बलिया, बक्सर, आरा, बिहिया व पटना की टीमें शामिल हुई. इस दौरान बक्सर विजेता व बिहिया की टीम उप विजेता रही. वहीं बालिका वर्ग में पटना, बिहिया, बनारस व बक्सर की टीमें शामिल हुई, जिसमे बक्सर विजेता व उप विजेता बिहिया की टीम रही. सम्मान समारोह का उद्घाटन भारतीय हॉकी संघ के पूर्व अध्यक्ष मो. मुस्ताक अहमद, एसडीएम धीरेंद्र मिश्रा, रेडक्रास सचिव डॉ श्रवन तिवारी व पूर्व उप मुख्य पार्षद इफ्तखार अहमद ने संयुक्त रूप से किया. 



समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय हॉकी संघ के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मैं जिला ओलंपिक संघ के सचिव सलमान को बधाई देता हूं कि उन्होंने इस जिले में हॉकी की जो टीम तैयार की है आगे देश में सभी खिलाड़ी हॉकी के क्षेत्र में जिले का नाम रौशन करेंगे. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा बक्सर जैसे छोटे शहर में हॉकी खेल को जिंदा रखना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है.

इसके पश्चात हैंडबाल, हॉकी, बॉक्सिंग, बॉलीबॉल, ताईक्वांडो, कराटा, बुशु, जूडो, बास्केटबॉल, एथलेटिक, क्रिकेट, खो खो एवम संतोष ट्रॉफी में जिला, राज्य व राष्ट्रीय गेमो में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिसके पश्चात फिजिकल टीचर अभिषेक सिंह, अशोक कुमार, डा अनिल, संजय कुमार, दयाशंकर, सतेंद्र कुमार, वशिष्ठ प्रसाद, मदन राम, संजय सिंह, कमल किशोर राय, सुनील सिंह, नरेंद्र पाल व श्रीराम सिंह के अलवे कोच धनेश्वर कुमार मिश्रा, पंकज ठाकुर, संतोष कुमार पांडेय, पंकज कुमार वर्मा, विनोद कुमार सिंह, रोहित कुमार, संजय कुमार सिंह, त्रिलोकी नाथ तिवारी, विकास कुमार, राहुल तिवारी को प्रशस्ति पत्र व मेमोंटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बिहार के हॉकी कांवेनर बिहार मुनेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव हॉकी बिहार मनोज कुमार, राष्ट्रीय अंपायर हॉकी सुनील मिश्रा, कोषाध्यक्ष बिहार हॉकी संघ मो. इकबाल अख्तर, राम नारायण मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला ओलंपिक संघ के सचिव सलमान खान ने किया.






















Post a Comment

0 Comments