सनातन संस्कृति समागम में राष्ट्रपति को दिया गया है न्योता, पहुंचेंगे रक्षा मंत्री, कई राज्यों के राज्यपाल व मुख्यमंत्री ..

बक्सर की पौराणिक व आध्यात्मिक महत्ता को एक बार फिर पूरे विश्व के सामने रखने वाले सनातन संस्कृति समागम आज से शुरु हो गया है. इस कार्यक्रम में देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ-साथ कई केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है. 

 




- अंतर्राष्ट्रीय संत सम्मेलन में शामिल होने पहुंचेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
- आज से किया जाएगा सनातन संस्कृति समागम का आरंभ

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : बक्सर की पौराणिक व आध्यात्मिक महत्ता को एक बार फिर पूरे विश्व के सामने रखने वाले सनातन संस्कृति समागम आज से शुरु हो गया है. इस कार्यक्रम में देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ-साथ कई केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम में 8 नवंबर को आयोजित अंतरराष्ट्रीय संत सम्मेलन में शामिल होने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचेंगे. इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भूपेंद्र यादव के साथ-साथ केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद, बिहार के राज्यपाल फागु चौहान, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, त्रिपुरा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य तथा जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को आमंत्रित किया गया है.

मुख्यमंत्रियों की बात करें तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ संभाजी शिंदे, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा नौ राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है. 











Post a Comment

0 Comments