युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव निर्वाचित हुए पंकज उपाध्याय, प्रभात बने जिलाध्यक्ष ..

एक तरफ जहां राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं. वहीं बिहार में फेरबदल करते हुए पार्टी को मजबूती देते हुए नया भविष्य तलाशने में जुटी हुई है. 






- संगठनात्मक चुनाव के बाद घोषित किया गया परिणाम
- एक महीने बाद आया है चुनाव परिणाम


बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय को बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव निर्वाचित किया गया है. बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस का संगठनात्मक चुनाव संपन्न होने के एक महीने के बाद चुनाव परिणाम सामने आया जिसमें युवा कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष पंकज कुमार उपाध्याय को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. इस बार बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के दौरान जिला अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति जनजाति के लिए आरक्षित था ऐसे में जिला अध्यक्ष पद के लिए तीन सदस्य मैदान में थे, जिनमें प्रभात कुमार जिला अध्यक्ष निर्वाचित किए गए.




बताया जा रहा है फिर एक तरफ जहां राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं. वहीं बिहार में फेरबदल करते हुए पार्टी को मजबूती देते हुए नया भविष्य तलाशने में जुटी हुई है. युवा कांग्रेस के बक्सर जिलाध्यक्ष के साथ-साथ चारों विधानसभा अध्यक्ष पदों पर क्रमशः राजपुर विधानसभा अध्यक्ष छोटू पाठक, ब्रह्मपुर विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश कुमार राय, डुमरांव विधानसभा अध्यक्ष निहाल मंसूरी  तथा शराफत हुसैन बक्सर विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित किए गए हैं. 


युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज उपाध्याय ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.







Post a Comment

0 Comments