चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर युवा रालोजद ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाइयां ..

कार्यकर्ताओं ने कहा कि 23 अगस्त का वह दिन ऐतिहासिक दिन साबित हुआ जब संध्या 6 बजकर 4 मिनट पर इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कराई जिसके लिए सभी वैज्ञानिक हार्दिक बधाई के पात्र हैं. 






- चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर पूरे देश में है उत्साह
- नेताओं ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंडिंग से एक तरफ जहां पूरे देश में उत्साह है वहीं, इस ऐतिहासिक उपलब्धि के दूसरे दिन युवा राष्ट्रीय लोक जनता दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा ज्योति प्रकाश चौक के समीप पटाखे फोड़े गए और फिर मिठाइयां बांट कर सबको बधाई दी गई.

मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि 23 अगस्त का वह दिन ऐतिहासिक दिन साबित हुआ जब संध्या 6 बजकर 4 मिनट पर इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग कराई, जिसके लिए सभी वैज्ञानिक हार्दिक बधाई के पात्र हैं. कार्यक्रम का नेतृत्व युवा राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश प्रधान महासचिव अरुण कुशवाहा ने किया.
 
इस कार्यक्रम में पार्टी के युवा नेता युवराज बसुधरी, हिटलर कुशवाहा, दीनानाथ ठाकुर, बबन कुशवाहा, बिहारी पासवान, प्रकाश कुशवाहा, दामोदर कुशवाहा, भृगुनाथ रजक, मुन्ना कुशवाहा, छात्र नेता अनीष मौर्य, हीरा कुशवाहा, कमल सिंह, ललन कुशवाहा, ज्ञान कुशवाहा के साथ-साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.







Post a Comment

0 Comments