मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संस्था के बैनर तले महिलाओं को मिला सम्मान

कार्यक्रम में महिलाओं को अंगवस्त्र, शॉल और मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया. साथ ही, वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे और समाज में महिलाओं की भूमिका को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया.











                                           


  • -महिला सशक्तिकरण पर वक्ताओं ने रखे विचार
  • फायर ब्रिगेड की अधिकारी समेत 20 महिलाओं को मिला सम्मान

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संस्था के बैनर तले एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में महिलाओं को अंगवस्त्र, शॉल और मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया. साथ ही, वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे और समाज में महिलाओं की भूमिका को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया.

कार्यक्रम में फायर ब्रिगेड बक्सर की अधिकारी शिखा कुमारी, चांदनी और राजकुमार को सम्मानित किया गया. उन्हें बुके, शॉल और मोमेंटो प्रदान कर उनकी सेवाओं की सराहना की गई. इसके अलावा, डॉ दिलशाद आलम ने रौशनी, नजरु और सुमिता को भी सम्मानित किया. इस दौरान लगभग 20 महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ दिलशाद आलम ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है. उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं और उन्हें दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आगे आना होगा. उन्होंने प्रतिभा पाटिल से लेकर सानिया मिर्जा तक कई महिलाओं का उदाहरण देते हुए बताया कि महिलाएं खेल, व्यापार, समाज सेवा और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं. अगर छोटी उम्र से ही बच्चियों को सशक्त बनाने पर जोर दिया जाए, तो भारत एक उन्नत राष्ट्र बन सकता है.

साबित रोहतासवी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि महिलाएं देश की पहचान हैं और उनके सशक्तिकरण में सभी को योगदान देना चाहिए. वहीं, शिक्षक हरेंद्र कुमार सिंह ने कम समय में महिलाओं की प्रगति की सराहना की.

फायर ब्रिगेड अधिकारी शिखा कुमारी ने कहा कि महिलाएं घर से लेकर बाहर तक हर क्षेत्र में कार्यरत हैं और भारत को आगे ले जा रही हैं. राजकुमार ने भी महिलाओं को सम्मान देने पर जोर दिया. अंत में, मुर्शीद रजा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

इस कार्यक्रम में सोनम कुमारी, रुखसाना बेगम, नासिर हुसैन, अनिल उपाध्याय, प्रदीप राय, मनीष, रौशन, विजय यादव समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. महिलाओं में आशा, सालोंगिता, इंदु, जुलैखा, राधिका, ऊषा, निराशा, आरती, ललिता समेत अन्य महिलाएं भी शामिल हुईं.











Post a Comment

0 Comments