रवि पुष्य योग में श्रीरामेश्वर नाथ का दिव्य महाभिषेक संपन्न ..

पूर्व सूचना में सभी श्रद्धालुओं को पवित्रता बनाए रखने हेतु धोती-दुपट्टा या चादर धारण करने तथा व्रत पालन का आग्रह किया था. सभी भक्तों ने नियमों का आदर करते हुए दिनभर फलाहार ग्रहण कर उपवास रखा और गहरी श्रद्धा से भागीदारी निभाई.

महाभिषेक के बाद आरती करते पंडित कृष्णानन्द शास्त्री व अन्य









                                           




- 115 दुर्लभ द्रव्यों से अभिषेक कर गूंज उठा श्रीराम रेखा घाट
- श्रद्धा, भक्ति और आस्था से नहाया सिद्धाश्रम धाम

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : पवित्र रवि पुष्य योग के शुभ अवसर पर श्रीराम रेखा घाट स्थित श्रीरामेश्वर नाथ भगवान का दिव्य महाभिषेक आज अत्यंत श्रद्धा और विधिपूर्वक संपन्न हुआ. सर्वजन कल्याण सेवा समिति, सिद्धाश्रम धाम बक्सर विहार के तत्वावधान में आयोजित इस महाअनुष्ठान में भगवान का अभिषेक 115 दुर्लभ और पावन द्रव्यों से किया गया, जिससे घाट का वातावरण मंत्रमुग्ध कर देने वाला बन गया.
बाबा रामेश्वर नाथ

महाभिषेक में दुग्ध, दधि, घृत, पंचामृत, गंगाजल, समुद्रजल, पंचरत्नोदक, स्वर्णनीर, चंदनोदक, पुष्परस, गोरोचन रस, केसर रस, तुलसी रस सहित रत्नों और औषधियों के रस सम्मिलित रहे. जैसे-जैसे विविध द्रव्यों से भगवान का स्नान होता गया, श्रद्धालुओं के मुख से जयघोष गूंजते रहे और सम्पूर्ण सिद्धाश्रम धाम भक्ति की धुन में रंग गया.

समिति ने पूर्व सूचना में सभी श्रद्धालुओं को पवित्रता बनाए रखने हेतु धोती-दुपट्टा या चादर धारण करने तथा व्रत पालन का आग्रह किया था. सभी भक्तों ने नियमों का आदर करते हुए दिनभर फलाहार ग्रहण कर उपवास रखा और गहरी श्रद्धा से भागीदारी निभाई. जो श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित नहीं हो सके, उन्होंने भी सायं 4 बजे तक व्रत रखकर अपनी आस्था प्रकट की.

महाभिषेक अनुष्ठान का नेतृत्व पं. कृष्णानंद शास्त्रीजी ने किया, जिनके वैदिक मंत्रोच्चार से सम्पूर्ण वातावरण अलौकिक हो उठा. समारोह में भाजपा नेता प्रदीप दुबे, जितेंद्र पांडे, अशोक मिश्रा, लक्ष्मण ओझा, विनोद चौबे, मृत्युंजय दुबे, कपिल मुनि राम प्रवेश दुबे सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे.

यह दिव्य आयोजन श्रीरामेश्वर नाथ भगवान की असीम कृपा और बक्सरवासियों की अपार भक्ति का जीवंत प्रमाण बन गया, जिसे स्मरण कर हृदय भावविभोर हो उठता है.









Post a Comment

0 Comments