बताया कि यदि ये अभियुक्त शीघ्र आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो इनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की ओर से यह कदम इस मामले में फरार अभियुक्तों पर दबाव बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है.
- न्यायालय के आदेश के आलोक में पुलिस ने की कार्रवाई
- अब तक आठ आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल की सलाखों के पीछे
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर पंचायत अंतर्गत अहियापुर गांव में हुए बहुचर्चित नरसंहार कांड की जांच तेज हो गई है. शुक्रवार को राजपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद छह फरार अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार चस्पाया. थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि यदि ये अभियुक्त शीघ्र आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो इनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की ओर से यह कदम इस मामले में फरार अभियुक्तों पर दबाव बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है.
जिन अभियुक्तों के घर इश्तेहार चस्पाया गया, वे हैं –
वीरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह के पुत्र शिवम सिंह और विकास सिंह, वीरेंद्र सिंह का पुत्र संदीप कुमार, उमेश यादव (पिता – लक्ष्मण सिंह), सभी निवासी – अहियापुर, तथा रामप्रवेश कुशवाहा (पिता – रामचंद्र सिंह), निवासी – रसेन गांव. सभी अभियुक्त वारदात के बाद से फरार चल रहे हैं.
अहियापुर नरसंहार मामले में कुल 22 अभियुक्त बनाए गए हैं, जिनमें से 19 नामजद और तीन अज्ञात हैं. अब तक इस मामले में कुल आठ आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जिनमें तीन की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा की गई और पांच ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है.
इस कांड के मुख्य आरोपी मनोज सिंह एवं उनके भाई संतोष सिंह उर्फ संजय यादव, निवासी – अहियापुर, ने सोमवार को व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. इनके साथ बटेश्वर सिंह (पिता – नागेश्वर सिंह), निवासी – रामपुर, थाना धनसोई, जो इनका निजी अंगरक्षक बताया जा रहा है, ने भी आत्मसमर्पण किया. इससे पूर्व महेंद्र सिंह (पिता – जगनारायण सिंह), निवासी – अहियापुर, और सलीम अंसारी (पिता – जाकिर अंसारी), निवासी – रसेन, ने भी आत्मसमर्पण किया था.
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में ओमप्रकाश सिंह (पिता – वाल्मीकि सिंह), निवासी – अहियापुर, तथा मोतीलाल पांडेय (पिता – बच्चा पांडेय), निवासी – दिनारा, जिला रोहतास, शामिल हैं. इनके साथ एक अन्य युवक को भी पुलिस ने दबोचा था, जिसकी पहचान प्राथमिक सूचना में स्पष्ट नहीं की गई है.
नामजद अभियुक्तों की सूची इस प्रकार है –
1. मनोज सिंह, निवासी – अहियापुर (आत्मसमर्पण कर चुके)
2. संतोष सिंह उर्फ संजय यादव, निवासी – अहियापुर (आत्मसमर्पण कर चुके)
3. कुणाल सिंह (पिता – मनोज सिंह), निवासी – अहियापुर
4. अभिषेक सिंह (पिता – मनोज सिंह), निवासी – अहियापुर
5. राजवीर यादव (पिता – संतोष यादव), निवासी – अहियापुर
6. महेंद्र सिंह (पिता – जगनारायण सिंह), निवासी – अहियापुर (आत्मसमर्पण कर चुके)
7. शिवम सिंह और विकास सिंह (पिता – महेंद्र सिंह), निवासी – अहियापुर (फरार, इश्तेहार चस्पाया गया)
8. वीरेंद्र सिंह (पिता – जगनारायण सिंह), निवासी – अहियापुर (फरार, इश्तेहार चस्पाया गया)
9. वीरेंद्र सिंह (पिता – सुचित सिंह), निवासी – अहियापुर
10. जगनारायण सिंह (पिता – सुचित सिंह), निवासी – अहियापुर
11. संदीप कुमार (पिता – वीरेंद्र सिंह), निवासी – अहियापुर (फरार, इश्तेहार चस्पाया गया)
12. उमेश यादव (पिता – लक्ष्मण सिंह), निवासी – अहियापुर (फरार, इश्तेहार चस्पाया गया)
13. ओमप्रकाश सिंह (पिता – वाल्मीकि सिंह), निवासी – अहियापुर (गिरफ्तार)
14. करण कुमार (पिता – हृदय नारायण सिंह), निवासी – अहियापुर
15. सलीम अंसारी (पिता – जाकिर अंसारी), निवासी – रसेन (आत्मसमर्पण कर चुके)
16. बटेश्वर सिंह (पिता – नागेश्वर सिंह), निवासी – रामपुर, थाना धनसोई (आत्मसमर्पण कर चुके)
17. मोतीलाल पांडेय (पिता – बच्चा पांडेय), निवासी – दिनारा, रोहतास (गिरफ्तार)
18. रामप्रवेश कुशवाहा (पिता – रामचंद्र सिंह), निवासी – रसेन (फरार, इश्तेहार चस्पाया गया)
19. करण कुमार (पिता – हृदय नारायण सिंह), निवासी – अहियापुर
इसके अतिरिक्त तीन अज्ञात अभियुक्तों का भी उल्लेख एफआईआर में किया गया है, जिनकी पहचान पुलिस जांच के आधार पर की जानी है.
इस पूरे मामले में वायरल हुए एक वीडियो को लेकर बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता धीरज कुमार ठाकुर ने न्यायालय में यह तर्क दिया कि वायरल वीडियो में स्पष्ट नहीं है कि किसने गोली चलाई. उन्होंने कहा कि न्यायालय तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही सच्चाई को उजागर करेगा.
फिलहाल, पुलिस लगातार फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है और इश्तेहार के बाद अगला कदम कुर्की की ओर बढ़ाया जाएगा. गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस की सतर्क निगरानी बनी हुई है. पुलिस प्रशासन का दावा है कि बहुत जल्द शेष अभियुक्त भी गिरफ्त में होंगे.
0 Comments