टूटी हुए सड़कों और नालियों की फोटो भी संलग्न की हैं, जो नगर परिषद के घटिया निर्माण कार्य का स्पष्ट प्रमाण हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो नागरिक और भी समस्याओं का सामना करेंगे.
तीन महीने में निर्माण कार्य जर्जर, वार्डों में सड़क और नालियों की हालत खस्ता
डीएम बक्सर को शिकायत, दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर परिषद की विभागीय योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण कार्य को लेकर जिलाधिकारी को आवेदन देकर गंभीर चिंता जताई है. शिकायत में कहा गया है कि नगर परिषद ने विभिन्न सड़क और नाली निर्माण परियोजनाओं की योजनाएं बनाई थीं, लेकिन तीन से चार महीनों के भीतर ही ये निर्माण कार्य पूरी तरह टूट गए हैं और जनता के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं.
शिकायत में विशेष रूप से वार्ड संख्या 12 में हुई प्रमुख निर्माण परियोजनाओं का जिक्र किया गया है. इनमें महादेव जायसवाल के घर से लेकर अंगद यादव और लक्ष्मण चौबे के घर तक पीसीसी सड़क और आरसीसी नाले का निर्माण, श्याम पब्लिक स्कूल से कमलेश चौधरी के घर तक की पीसीसी सड़क, और मुख्य सड़क से अप्पू मिश्रा के घर तक की सड़क शामिल है. शिकायत में कहा गया है कि इन सभी कार्यों में गंभीर निर्माण दोष पाए गए हैं, जिससे सड़कें और नाले मात्र तीन से चार महीनों में जर्जर हो गए.
शिकायतकर्ता राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पूरे वार्ड में बनी सड़कें और नालियां सही तरीके से कार्यान्वित नहीं की गई हैं. नालियों का ढांचा कमजोर है और सड़कों पर पीसीसी की मोटाई मानक के अनुसार नहीं रखी गई, जिससे भारी बारिश या साधारण उपयोग में ही ये टूट जाती हैं. इस कारण स्थानीय नागरिक दैनिक जीवन में असुविधाओं का सामना कर रहे हैं और बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा भी खतरे में है.
राकेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी से अपील की है कि इस मामले में तुरंत जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. उन्होंने आवेदन के साथ टूटी हुए सड़कों और नालियों की फोटो भी संलग्न की हैं, जो नगर परिषद के घटिया निर्माण कार्य का स्पष्ट प्रमाण हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो नागरिक और भी समस्याओं का सामना करेंगे.
इस शिकायत ने नगर परिषद और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं, और नगरवासियों की नजरें अब जिलाधिकारी के द्वारा होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं.




.png)


.png)











0 Comments