कर्तव्य निष्ठा का ईनाम : रेल सेवा पुरस्कार 2024 से सम्मानित हुए सीटीआई अजय कुमार ..

जारी पत्र में चयनित कर्मचारियों की सूची के साथ यह भी बताया गया कि इस पुरस्कार का उद्देश्य रेलवे सेवा में उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से किए गए कार्यों को सम्मान देना है. 










                                           




  • दानापुर में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह
  • पूर्व मध्य रेल द्वारा चयनित कर्मठ रेलकर्मियों को किया गया पुरस्कृत

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : पूर्व मध्य रेल द्वारा आयोजित रेल सेवा पुरस्कार 2024 समारोह में बक्सर के स्टेशन टिकट निरीक्षक (सीटीआई) अजय कुमार को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है. यह सम्मान समारोह 27 जून 2025 को दानापुर के अधिकारी क्लब में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व मध्य रेल के विभिन्न मंडलों के चयनित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया.

समारोह का आयोजन दोपहर 4 बजे से शुरू हुआ, जिसमें सभी पुरस्कृत कर्मियों को पहले से निर्देशित समय दोपहर 2:30 बजे तक अधिकारी क्लब में उपस्थिति देने के लिए कहा गया था. सभी कर्मचारी उत्साहित होकर कार्यक्रम में शामिल हुए.

पूर्व मध्य रेल, दानापुर मंडल द्वारा जारी पत्र में चयनित कर्मचारियों की सूची के साथ यह भी बताया गया कि इस पुरस्कार का उद्देश्य रेलवे सेवा में उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से किए गए कार्यों को सम्मान देना है. इसी कड़ी में बक्सर में कार्यरत सीटीआई अजय कुमार को यह पुरस्कार देकर रेलवे ने उनकी सेवाओं को सार्वजनिक रूप से सराहा है.

समारोह में पूर्व मध्य रेल के वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी समेत अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में सभी पुरस्कृत अधिकारियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया.

इस सम्मान के बाद अजय कुमार ने कहा कि यह पुरस्कार उनके कर्तव्य के प्रति निष्ठा का परिणाम है और भविष्य में भी वे अपनी सेवाओं को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाते रहेंगे. बक्सर रेलवे स्टेशन से जुड़े कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं.









Post a Comment

0 Comments