वीडियो : रामोबारिया में महिलाओं संग मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, भरवाए गए "माई-बहिन मान योजना" के सैकड़ों फॉर्म ..

बताया कि राहुल गांधी देश के उन नेताओं में हैं जिन्होंने हमेशा गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों की बात की है. उन्होंने कहा कि आज उन्हीं के प्रयासों का परिणाम है कि केंद्र सरकार जातीय जनगणना जैसी ऐतिहासिक पहल करने को मजबूर हुई है.









                                           





  • 500 से अधिक महिलाओं की उपस्थिति में दी गई योजना की जानकारी, सेनेटरी पैड भी बांटे गए
  • जातीय जनगणना को बताया सामाजिक क्रांति का जरिया, कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे निगरानी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सदर विधानसभा क्षेत्र के रामोबारिया गांव में राहुल गांधी का जन्मदिन इस बार महिलाओं के बीच अनोखे अंदाज में मनाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं बक्सर विधानसभा प्रभारी पंकज कुमार उपाध्याय ने किया. आयोजन में लगभग 500 महिलाएं शामिल हुईं, जिनके बीच 'माई बहिन मान योजना' की जानकारी दी गई और सैकड़ों पात्र महिलाओं का फॉर्म भी मौके पर भरवाया गया.

पंकज उपाध्याय ने बताया कि राहुल गांधी देश के उन नेताओं में हैं जिन्होंने हमेशा गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों की बात की है. उन्होंने कहा कि आज उन्हीं के प्रयासों का परिणाम है कि केंद्र सरकार जातीय जनगणना जैसी ऐतिहासिक पहल करने को मजबूर हुई है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जातीय जनगणना को पूरी पारदर्शिता से लागू होते देखना चाहती है. इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता न केवल जन-जागरूकता फैलाएंगे बल्कि पूरी प्रक्रिया पर पैनी नजर भी रखेंगे. उन्होंने कहा कि यह जनगणना सामाजिक न्याय की दिशा में एक निर्णायक कदम है जिससे यह तय होगा कि समाज में किसकी कितनी हिस्सेदारी और सत्ता में कितनी भागीदारी है.

कार्यक्रम में 'माई बहिन मान योजना' की विस्तार से जानकारी दी गई. पंकज उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस की यह महत्वाकांक्षी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में एक मजबूत प्रयास है. योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे. उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस शासित राज्यों में इस योजना को लागू कर दिया गया है और वहां महिलाएं इसका लाभ भी ले रही हैं.

उन्होंने भरोसा जताया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यह योजना तुरंत लागू की जाएगी और लाखों महिलाओं को सीधे लाभ मिलेगा.

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं और किशोरियों के बीच नि:शुल्क सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया, जिससे महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाई गई.

इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के समन्वयक राजा तिवारी हिमांशु भारद्वाज, मोहित तिवारी, गणेश पाण्डेय, अनुज सिंह, सुनीता सिंह सहित कई स्थानीय युवा नेता, कांग्रेस कार्यकर्ता और समाजसेवी भी मौजूद रहे.

वीडियो : 










Post a Comment

0 Comments