बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन ..

कहा कि राज्य की पुलिस ने खुद स्वीकार किया है कि जब तक बारिश नहीं होगी, तब तक हत्याओं में तेजी बनी रहेगी. उन्होंने भाजपा और मोदी सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि केंद्र सरकार बिहार सरकार को संरक्षण दे रही है, लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता इन्हें जवाब देगी. 










                                           




  • बक्सर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, महाजंगलराज का लगाया आरोप
  • डॉ. मनोज पांडेय ने कहा - 2025 में जनता सिखाएगी सबक

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : गुरुवार को शहर के मुख्य बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. निलंबित जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में महाजंगलराज और गुंडाराज हावी है. कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है, आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है.

डॉ. पांडेय ने कहा कि बिहार में कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है – महिला, पुरुष, व्यवसायी, किसान सभी भय के माहौल में जी रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों के साथ गठजोड़ करके सत्ता चला रही है. उन्होंने पटना जैसे वीआईपी इलाके में हो रही हत्याओं का हवाला देते हुए कहा कि जब राजधानी ही सुरक्षित नहीं है तो बाकी राज्य का क्या हाल होगा.

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की पुलिस ने खुद स्वीकार किया है कि जब तक बारिश नहीं होगी, तब तक हत्याओं में तेजी बनी रहेगी. उन्होंने भाजपा और मोदी सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि केंद्र सरकार बिहार सरकार को संरक्षण दे रही है, लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता इन्हें जवाब देगी.

इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य डॉ. प्रमोद ओझा ने भी राज्य की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अपराधी बेखौफ होकर राजधानी के बड़े अस्पतालों में हत्याएं कर रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है. उन्होंने वर्तमान शासन को 'महाजंगलराज' की संज्ञा दी.

पुतला दहन कार्यक्रम में त्रिलोकी नाथ मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्षा निर्मला देवी, कुमकुम देवी, रूनी देवी, संजय कुमार पांडेय, भोला ओझा, संजय दुबे, भृगुनाथ तिवारी, रोहित उपाध्याय, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, अजय यादव, विनय सिंह, अभय मिश्रा, दीपक तुरहा, राकेश यादव, राजू यादव, बबन तुरहा और अधिवक्ता संजय पांडेय सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.










Post a Comment

0 Comments