24.42 करोड़ में बन रहा विश्वामित्र पार्क, राजकुमार चौबे ने कहा- बक्सर की जीत ..

कहा कि बक्सर को महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि माना जाता है, जहां धार्मिक मान्यता के अनुसार उन्होंने भगवान राम और लक्ष्मण को शस्त्र एवं शास्त्र की शिक्षा दी थी. इस ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व को संरक्षित करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पार्क निर्माण कराया जा रहा है.










                                           







गायत्री मंत्र थीम पर बनेगा पार्क, मिलेगा आध्यात्मिक अनुभव
ईको-पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बक्सर में 24 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से महर्षि विश्वामित्र पार्क निर्माण की स्वीकृति की घोषणा की है. पार्क को गायत्री मंत्र की थीम पर विकसित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य आगंतुकों को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करना, ईको-पर्यटन को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है. पहले चरण में 8 करोड़ 11 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. बिहार सरकार की इस पहल के लिए विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चौबे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार सरकार का धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि महर्षि विश्वामित्र से बक्सर की पहचान है और उनके नाम पर पार्क बनना निश्चित रूप से बक्सर की एक बड़ी जीत है.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि पार्क में ध्यान केंद्र, वैदिक शैली के पथ, धार्मिक श्लोकों से सजे प्राकृतिक स्थल और शांति के प्रतीक हरित संरचनाएं बनाई जाएंगी, जिससे आने वाले लोग प्रकृति से जुड़ाव महसूस कर सकें. यहां हरियाली और जैव विविधता को विशेष महत्व दिया जाएगा. इसके लिए वृक्षारोपण, औषधीय पौधों की नर्सरी और पक्षियों के संरक्षित क्षेत्र की व्यवस्था की जाएगी. परियोजना के लिए मृत सोन नहर की भूमि का उपयोग होगा.

उन्होंने कहा कि बक्सर को महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि माना जाता है, जहां धार्मिक मान्यता के अनुसार उन्होंने भगवान राम और लक्ष्मण को शस्त्र एवं शास्त्र की शिक्षा दी थी. इस ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व को संरक्षित करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पार्क निर्माण कराया जा रहा है.

भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और प्रभारी मंत्री नितिन नवीन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह परियोजना बक्सर के गौरवशाली आध्यात्मिक इतिहास को पुनर्स्थापित करने और पर्यटन को नई पहचान देने में मददगार होगी.

विश्वमित्र सेना की दूसरी बड़ी जीत : राजकुमार चौबे

विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चौबे ने कहा कि निश्चित रूप से यह विश्वामित्र सेवा की दूसरी जीत है. पहली जीत के रूप में रामरेखा घाट पर कॉरिडोर बनने की मांग बिहार सरकार ने मानी थी और अब लगातार की जा रही मांग के मद्देनजर सरकार ने यह पहल की है. उन्होंने इसके लिए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार को धन्यवाद दिया. 









Post a Comment

0 Comments