वीडियो : विश्वामित्र सेना की नई कार्यकारिणी का गठन, बोले राजकुमार चौबे – नई टीम बनेगी संगठन की रीढ़ ..

नवगठित कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा कि यह टीम संगठन की रीढ़ बनेगी और आने वाले दिनों में बक्सर सहित पूरे शाहाबाद क्षेत्र में संगठन को नई दिशा और शक्ति प्रदान करेगी.




                                         





- कार्यालय उद्घाटन एवं कार्यकारिणी विस्तार समारोह में हुई पदाधिकारियों की घोषणा
- बनाई गई संगठन को लेकर आगे की कार्ययोजना

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : विश्वामित्र सेना द्वारा आज बक्सर में “कार्यालय उद्घाटन एवं कार्यकारिणी विस्तार समारोह” का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे. समारोह के बाद संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई.

घोषित पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से मोहित दूबे को प्रदेश प्रवक्ता, कृष्णा शर्मा को शाहाबाद संयोजक, बलराम मिश्रा को जिलाध्यक्ष सह शाहाबाद अध्यक्ष, विरजू प्रसाद को जिला संयोजक बक्सर सह जिला प्रवक्ता, अभिषेक पाठक को जिला कोषाध्यक्ष तथा चितरंजन पटेल को जिला महासचिव बनाया गया. इसी तरह दीपक तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, रजनीश मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता, अर्जुन तिवारी को जिला सचिव सह प्रवक्ता, जबकि सुमित कुमार, अभिषेक पाण्डेय और मनीष मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई.

इसके अलावा राजेश्वर पाठक को जिला महासचिव, राजेश यादव, बासुकी उपाध्याय, दीपक तिवारी, परमेश्वर नाथ पाठक और ज्योति प्रकाश पाण्डेय को जिला सचिव, सचिन कश्यप को सोशल मीडिया प्रभारी, कपिलमुनि पाण्डेय को जिला सचिव और गोवर्धन चौबे को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया. साथ ही तुलसी निषाद व कन्हैया कुँवर को जिला संयुक्त सचिव, धीरण सिंह को जिलाध्यक्ष (शिक्षा प्रकोष्ठ) तथा वृन्दावन निषाद और गुनगुन चौबे को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया.
भगवान श्रीराम का पूजन करते राज कुमार चौबे
राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने नवगठित कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा कि यह टीम संगठन की रीढ़ बनेगी और आने वाले दिनों में बक्सर सहित पूरे शाहाबाद क्षेत्र में संगठन को नई दिशा और शक्ति प्रदान करेगी.
वीडियो : 







Post a Comment

0 Comments