प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भी कमल सेवा केंद्र का पौधरोपण अभियान जारी ..

कमल सेवा केन्द्र द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान का चौथा दिन बुधवार को दलसागर, शहीद रवीकांत बी.एड. कॉलेज के निकट संपन्न हुआ. इस अवसर पर पूर्व आइपीएस एवं भाजपा नेता आनंद मिश्र ने पौधारोपण कर हरित भविष्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.




                                         





  • कमल सेवा केन्द्र ने चौथे दिन दलसागर में लगाएं पौधे
  • पूर्व आइपीएस आनंद मिश्र ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कमल सेवा केन्द्र द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान का चौथा दिन बुधवार को दलसागर, शहीद रवीकांत बी.एड. कॉलेज के निकट संपन्न हुआ. इस अवसर पर पूर्व आइपीएस एवं भाजपा नेता आनंद मिश्र ने पौधारोपण कर हरित भविष्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक कुमार के साथ प्रशांत गौतम, विनय कुमार, अंशुमन मिश्रा, प्रदुम्न उपाध्याय, अर्पिता पांडेय, नीरज झा, विकास कुशवाहा, विकास मिश्रा, सुशील उपाध्याय, प्रवीन देबनाथ, जय प्रकाश गुप्ता, सत्यम मिश्रा और विकास भारद्वाज समेत कई लोग उपस्थित रहे.

समारोह को संबोधित करते हुए आनंद मिश्र ने कमल सेवा केन्द्र की पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण जैसे अभियान स्वच्छ भारत और हरित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. साथ ही उन्होंने समाज के हर वर्ग से इसमें भागीदारी का आह्वान किया.

कमल सेवा केन्द्र द्वारा अब तक 400 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं. यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को आगे बढ़ाने और बक्सर जिले को स्वच्छ व हरित बनाने की दिशा में प्रेरणादायी कदम माना जा रहा है.







Post a Comment

0 Comments