वीडियो : रामरेखा घाट के समीप रामायण केंद्र में आधुनिक लेजर लाइट एंड शो का शुभारंभ ..

कहा कि इस संपूर्ण परियोजना की संकल्पना श्रीराम कर्मभूमि न्यास द्वारा की गई है, जिसका उद्देश्य बक्सर को राष्ट्रीय मानचित्र पर प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बक्सर को रामायण सर्किट से जोड़ने का आग्रह किया था, जिसे केंद्र सरकार ने पूरा किया.






                                         


  • पूर्व सांसद अश्विनी चौबे ने किया उद्घाटन, सिद्धाश्रम की गौरवशाली परंपरा को बताया विश्ववंदनीय
  • विश्वामित्र चिकित्सा सेवा केंद्र का भी हुआ लोकार्पण, असाध्य रोगों के उपचार की मिलेगी नि:शुल्क सुविधा

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : निवर्तमान बक्सर सांसद सह केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शनिवार को रामरेखा घाट के समीप स्थित रामायण केंद्र परिसर में महर्षि विश्वामित्र मंडप के भीतर आधुनिक लेजर लाइट एंड शो का शुभारंभ किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना बक्सर की आध्यात्मिक पहचान को वैश्विक स्तर पर ले जाने का एक सशक्त प्रयास है.


अश्विनी चौबे ने बताया कि इस स्थल का शिलान्यास ऐतिहासिक दिवस 22 जनवरी 2024 को उनके द्वारा किया गया था, उसी दिन जब अयोध्या में श्री राम लला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ था. इसके बाद 11 मार्च 2024 को फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन लेजर लाइट एंड साउंड शो के परीक्षण ट्रायल का शुभारंभ किया गया था, जिसमें तत्कालीन बिहार के पर्यटन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, जिलाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक, जनप्रतिनिधि एवं बेसिल के उपमहाप्रबंधक समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

उन्होंने कहा कि इस संपूर्ण परियोजना की संकल्पना श्रीराम क


र्मभूमि न्यास द्वारा की गई है, जिसका उद्देश्य बक्सर को राष्ट्रीय मानचित्र पर प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बक्सर को रामायण सर्किट से जोड़ने का आग्रह किया था, जिसे केंद्र सरकार ने पूरा किया.

श्रीराम कर्मभूमि न्यास के प्रयास से रामरेखा घाट स्थित रामायण प्रांगण में श्रीराम कथा का आधुनिक लेजर शो (लाइट एंड साउंड) प्रस्तुत किया गया, जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को तकनीकी रूप में प्रदर्शित किया गया. इस अवसर पर अश्विनी चौबे ने बक्सर किला मैदान में महर्षि विश्वामित्र भवन और न्यास व सेवाभारती के संयुक्त तत्वावधान में संचालित विश्वामित्र चिकित्सा सेवा केंद्र का भी लोकार्पण किया.

उन्होंने बताया कि सिद्धाश्रम बक्सर, जिसे प्राचीन काल में महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि के रूप में जाना जाता था, भगवान वामन की जन्मभूमि और भगवान श्रीराम की प्रथम कर्मभूमि रही है. इसी भूमि पर श्रीराम ने महर्षि विश्वामित्र से दिव्यास्त्रों की शिक्षा प्राप्त की थी और यहीं से रामराज्य की अवधारणा का बीज प्रस्फुटित हुआ था.

विश्वामित्र चिकित्सा सेवा केंद्र से कैंसर और अन्य असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों को टेलीमेडिसिन के माध्यम से निःशुल्क परामर्श और उपचार की सुविधा दी जाएगी. इस पहल का उद्देश्य बक्सर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना है.

वीडियो : 













Post a Comment

0 Comments