मृतक के सिर पर गहरी चोट और हाथों में करंट लगने के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि मौत किसी दुर्घटना का परिणाम हो सकती है. हालांकि, ग्रामीणों में हत्या की भी आशंका जताई जा रही है.
- मजदूरी करने निकले व्यक्ति का सड़क किनारे मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
- छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरक गांव में मंगलवार की सुबह एक मजदूर का शव सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान अरक गांव निवासी 39 वर्षीय बीरेन्द्र बिंद के रूप में हुई है. सोमवार को वह घर से मजदूरी करने निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे. परिजनों ने पूरी रात उनकी खोजबीन की, और मंगलवार सुबह छोटका-दिया-अरक मार्ग के किनारे उनका शव बरामद हुआ.
मृतक की पत्नी आशा देवी ने बताया कि उनके पति चक्की दीयर गांव में पटवन कार्य के लिए गए थे. देर रात तक उनके घर नहीं लौटने से परिजन चिंतित हो उठे. खोजबीन के दौरान सुबह सड़क किनारे शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया. आशा देवी ने कहा कि इस दर्दनाक घटना के बाद उनके छह छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है, जिससे उनके भविष्य पर संकट मंडरा रहा है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक के सिर पर गहरी चोट और हाथों में करंट लगने के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि मौत किसी दुर्घटना का परिणाम हो सकती है. हालांकि, ग्रामीणों में हत्या की भी आशंका जताई जा रही है.
सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल, घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं — यह हादसा था या किसी साजिश का नतीजा, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.
वीडियो :







.png)
.gif)







0 Comments