अपराधियों की ताबड़तोड़ फायरिंग में युवक घायल, हालत चिंताजनक ..

पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के इलाके में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. फिलहाल न पुलिस और न ही परिजनों की ओर से घटना के पीछे कारण को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है.

 




                                         



  • युवक पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाज के लिए आरा अस्पताल में भर्ती
  • गंभीर रूप से जख्मी युवक के परिजन और पुलिस जांच में जुटे
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : शुक्रवार की शाम टेस्ट के नया बाजार में रामपुर पंचायत के दसियांव गांव निवासी प्रिंसी दुबे उर्फ मंगल दुबे (24 वर्ष) पर अज्ञात लोगों ने गोली चला दी. गोली छाती में लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

बताया जा रहा है कि प्रिंसी दुबे बाजार करने केसठ गांव गया था, तभी अज्ञात अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के इलाके में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. फिलहाल न पुलिस और न ही परिजनों की ओर से घटना के पीछे कारण को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है. इस घटना से गांव और बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिशें तेज कर दी गई हैं.









Post a Comment

0 Comments