चौसा पावर प्लांट निरीक्षण : विधायक ने लिया प्रगति का जायजा ..

कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास, रोजगार सृजन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में वे परियोजना से जुड़े लोगों और क्षेत्रवासियों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे.

 







                                         


  • आनन्द मिश्र ने परियोजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
  • SJVN अधिकारियों ने दो वर्षों में प्लांट संचालन का भरोसा दिलाया

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : आज माननीय सदर विधायक आनन्द मिश्र ने चौसा पावर प्लांट में चल रहे विभिन्न विकासात्मक एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की.

निरीक्षण के दौरान SJVN के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ने विधायक जी को आश्वस्त किया कि चौसा पावर प्लांट आगामी दो वर्षों के भीतर पूर्ण रूप से चालू कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि परियोजना को तय समय-सीमा में पूरा करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन और प्रयास किए जा रहे हैं.

विधायक आनन्द मिश्र ने अधिकारियों और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास, रोजगार सृजन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में वे परियोजना से जुड़े लोगों और क्षेत्रवासियों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे.

निरीक्षण के दौरान CISF के डिप्टी कमांडेंट, कंपनी के HR विभाग के अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे.







Post a Comment

0 Comments