होली में चली गोली, युवक घायल रेफर ..

घायल युवक को आनन- फानन में सदर अस्पताल लाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया. इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 






                                       


- होली खेलने के दौरान हुआ विवाद तो चला दी गोली 
- घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरु


बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले के कृष्णाब्रह्म थाना अंतर्गत बड़की ढकाइच गांव में होली खेलने के दौरान आपसी विवाद में गोली चल गई. घटना दिन में तकरीबन 2:30 बजे की है. आरोप है कि दोस्तों ने ही गोली चलाई जिससे कि एक युवक घायल हो गया. घायल युवक को आनन- फानन में सदर अस्पताल लाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया. इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक बड़की ढकाइच गांव के निवासी वीर बहादुर दुबे उर्फ वीर बहादुर राय के 23 वर्षीय पुत्र भोला उर्फ कल्लू अपने दोस्तों के साथ होली खेलने गया था. इसी दौरान वहां विवाद हो गया और किसी ने गोली चला दी गोली. गोली युवक के कमर के ऊपरी भाग में पीठ पर लगी हुई है. उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया है. चिकित्सकों ने बताया कि उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है. 

उधर मामले में कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. ऐसा प्रतीत हो रहा है की घटना आपसी विवाद में कारित की गई है. पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है.










Post a Comment

0 Comments