BREAKING : होली की खुशियों के बीच दर्दनाक हादसा, स्नान के दौरान दो बच्चे गंगा में डूबे, एक लापता ..

एक बच्चे की जान बचा ली. वहीं दूसरे बच्चे की तलाश में परिजन और आसपास के लोग काफी देर तक खुद ही गंगा में खोजबीन करते रहे. परिजनों का आरोप है कि प्रशासन को सूचना देने के बावजूद समय पर कोई ठोस पहल नहीं की गई.






                                       


  • स्थानीय लोगों ने एक बच्चे को बचाया, दूसरे की तलाश जारी
  • घटना की सूचना पर सदर विधायक के सहयोगी विकास मिश्र पहुंचे घाट

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : होली के दिन गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. सुबह तकरीबन 10 बजे गंगा में स्नान करने पहुंचे दो बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दूसरा बच्चा लहरों में समा गया और अब तक उसका कोई अता-पता नहीं चल सका है.

घटना के बाद पुलिया घाट पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव अभियान चलाया और एक बच्चे की जान बचा ली. वहीं दूसरे बच्चे की तलाश में परिजन और आसपास के लोग काफी देर तक खुद ही गंगा में खोजबीन करते रहे. परिजनों का आरोप है कि प्रशासन को सूचना देने के बावजूद समय पर कोई ठोस पहल नहीं की गई.


लापता बच्चे की पहचान 13 वर्षीय कुश पांडेय के रूप में हुई है. वह छोटकी सारीमपुर का निवासी है और उसके पिता का नाम विश्वजीत पांडेय है. कुश की माता कंचन देवी ने बताया कि सूचना देने के बाद भी अब तक प्रभावी स्तर पर खोजबीन शुरू नहीं हो सकी है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है.

घटना की जानकारी मिलते ही सदर विधायक के सहयोगी विकास मिश्र भी पुलिया घाट पर पहुंच चुके हैं और परिजनों से मिलकर स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय कर शीघ्र खोजबीन तेज कराने का आश्वासन दिया है.

होली जैसे पर्व पर गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में लोग स्नान के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल परिजन बेटे की सकुशल वापसी की उम्मीद में घाट पर डटे हुए हैं और पूरे इलाके में चिंता का माहौल है.










Post a Comment

0 Comments