Hero MotoCorp की ग्लैमर 125 बनी नंबर वन, माखन भोग हीरो में रंगों संग जश्न ..

लॉन्चिंग के साथ ही यह मॉडल लगातार डिमांड में है और युवाओं से लेकर नौकरीपेशा लोगों तक की पहली पसंद बनी हुई है.







                                       


सबसे अधिक बिक्री पर होली मिलन समारोह, शहर के प्रबुद्धजन रहे मौजूद

संचालक सौरभ पाहवा बोले– फाइनेंस सुविधा के साथ हर ग्राहक के लिए उपलब्ध

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के माखन भोग हीरो शोरूम में ग्लैमर 125 के सबसे अधिक बिक्री के साथ पूरे विश्व में नंबर एक बाइक बनने की खुशी में होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया. कार्यक्रम में नगर के प्रबुद्धजन, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी.

शोरूम संचालक सौरभ पाहवा ने बताया कि ग्लैमर 125 आज के समय में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बन चुकी है. इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लॉन्चिंग के साथ ही यह मॉडल लगातार डिमांड में है और युवाओं से लेकर नौकरीपेशा लोगों तक की पहली पसंद बनी हुई है. उन्होंने कहा कि बेहतर माइलेज, आकर्षक डिजाइन और आधुनिक फीचर्स ने इसे बाजार में अलग पहचान दिलाई है.

समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई और कहा कि बक्सर जैसे शहर में ग्राहकों का भरोसा ही किसी ब्रांड को ऊंचाई तक पहुंचाता है. रंगों और मिठाइयों के बीच जश्न का माहौल पूरे दिन बना रहा.

सौरभ पाहवा ने आगे बताया कि ग्लैमर 125 उनके यहां आसान फाइनेंस सुविधा के साथ उपलब्ध है, ताकि हर वर्ग का ग्राहक बिना आर्थिक दबाव के अपनी पसंदीदा बाइक खरीद सके. उन्होंने ग्राहकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया कि आगे भी बेहतर सेवा और आकर्षक ऑफर दिए जाते रहेंगे.

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और सामूहिक रूप से होली मिलन के इस आयोजन को यादगार बताया गया.










Post a Comment

0 Comments