बक्सर से शुरु हो रहा विश्वामित्र सेना का सनातन चेतना का आंदोलन, प्रथम स्थापना दिवस में होगा कंबल वितरण ..

कहा, “विश्वामित्र सेना का गठन सनातन संस्कृति की रक्षा, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से किया गया है. हमारा प्रथम स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का संकल्प है.

तैयारियों की समीक्षा करते विश्वामित्र सेना के पदाधिकारी 

 






                                         





  • राजकुमार चौबे बोले – स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का संकल्प
  • बक्सर में 22 जनवरी को वामन आश्रम खेल मैदान में होगा पावन आयोजन

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सनातन संस्कृति, सामाजिक सेवा और राष्ट्रचेतना के प्रति समर्पित संगठन विश्वामित्र सेना अपने प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले “स्थापना दिवस सह कंबल वितरण समारोह” के लिए तैयार है. संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियों में पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं.

यह कार्यक्रम 22 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 02 बजे तक, वामन आश्रम खेल मैदान, बक्सर में आयोजित किया जाएगा. समारोह के दौरान जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जाएंगे, जिससे संगठन की सेवा और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना का प्रतीक प्रस्तुत होगा.

विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा, “विश्वामित्र सेना का गठन सनातन संस्कृति की रक्षा, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से किया गया है. हमारा प्रथम स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का संकल्प है. बक्सर से सनातन चेतना को राष्ट्रव्यापी आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना हमारा मुख्य उद्देश्य है. कंबल वितरण जैसे सेवा कार्य हमारे संस्कारों की जीवंत अभिव्यक्ति हैं.”

संगठन ने समाज के सभी वर्गों, संत समाज, बुद्धिजीवियों, मातृशक्ति और युवाओं से इस पावन आयोजन में सहभागिता की अपील की है. आयोजकों का मानना है कि बक्सर को सनातन चेतना की भूमि के रूप में प्रतिष्ठित करने में यह प्रथम स्थापना दिवस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और शहर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा देगा.







Post a Comment

0 Comments