50 हजार के इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

व्यक्ति चक्की थाना में आर्म्स एक्ट सहित कई अन्य गंभीर मामलों में वांछित था. इसके अतिरिक्त उसके विरुद्ध बेतामिला कांड में भी प्राथमिकी दर्ज थी तथा फरार होने की वजह से उस पर 50 हजार रुपये का अलग से इनाम घोषित था.







                                         


- जिले के चक्की थाना अंतर्गत लक्ष्मण डेरा गांव से हुआ गिरफ्तार
- लम्बे समय से फरार चल रहा था ब्रह्मेश्वर यादव

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. चक्की थाने की पुलिस ने मंगलवार को लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी ब्रह्मेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया. 

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस  कार्रवाई में थाना क्षेत्र के लक्ष्मण डेरा गांव में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

इस बाबत जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति चक्की थाना में आर्म्स एक्ट सहित कई अन्य गंभीर मामलों में वांछित था. इसके अतिरिक्त उसके विरुद्ध बेतामिला कांड में भी प्राथमिकी दर्ज थी तथा फरार होने की वजह से उस पर 50 हजार रुपये का अलग से इनाम घोषित था.

पुलिस के अनुसार सटीक सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे उसके ही गांव से गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में यह सफलता मिली है.







Post a Comment

0 Comments