बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कराते हुए स्वजनों के हवाले कर दिया तथा मृतक के पुत्र के बयान के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई.
- नगर के व्यस्ततम इलाके में हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम
- सांस थमने तक प्रहार करते रहे हमलावर
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के मेन रोड, तुरहा टोली में सोमवार की रात करीब 9 बजे हुई अधेड़ की हत्या लोहे के बटखरे से पीट कर हुई थी. 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर आरोपी फरार हो गए थे. जिन्हें पुलिस के द्वारा मंगलवार को थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया.
दरअसल, तुरहा टोली निवासी रामलाल वर्मा के 55 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार वर्मा का बीते 28 जनवरी को मोहल्ले के धोना तुरहा के ही 23 वर्षीय पुत्र भंटू तुरहा से सब्जी का ठेला लगाने को लेकर विवाद हुआ था. इस झगड़े में भंटू ज़ख्मी हो गया था तथा प्रतिशोध की आग में जल रहा था. इसी बीच सोमवार की रात तकरीबन 9 बजे उसने अपने 20 वर्षीय भाई भोलू तुरहा के साथ मिल कर संतोष सेठ पर लोहे के एक किलोग्राम वजन वाले बटखरे से सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया.
घटना के बाद इलाके में दहशत कायम हो गई थी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन जब तक पुलिस वहां पहुंचती तब तक संतोष के स्वजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंच गए थे. अस्पताल में चिकित्सक डॉ सरस्वती चंद्र मिश्रा ने उनकी मृत्यु की पुष्टि कर दी. बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कराते हुए स्वजनों के हवाले कर दिया तथा मृतक के पुत्र के बयान के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई.
भीड़-भाड़ वाले इलाके में फिल्मी स्टाइल में की हत्या, मौत की पुष्टि के बाद निकले
सूत्र बताते हैं कि यह घटना जहां हुई वहां लोगों का आवागमन जारी था. हमलावरों ने संतोष के सिर पर एक के बाद एक कई प्रहार किए और कुछ देर वहीं रुक कर उसके मरने का इंतजार किया. लेकिन आश्चर्यजनक ना तो किसी ने हमलावरों को रोकने की और ना ही पुलिस वहां पहुंची. वहीं इलाके में यह भी चर्चा है कि यह हत्या हाल ही में बॉलीवुड की एक फिल्म के दृश्य से प्रेरित है.
हत्या में प्रयुक्त बटखरा पुलिस ने किया बरामद
थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि घटना पुरानी रंजिश के अंजाम दी गई है. घटना को कारित कर अभियुक्त नगर थाना क्षेत्र में ही इधर-उधर भागते फिर रहे थे जिन्हें तकनीकी अनुसंधान के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में न सिर्फ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया बल्कि हत्या में प्रयुक्त बटखरे को भी बरामद कर लिया है.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments