बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
एनएच 922 पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
दलसागर के समीप अज्ञात वाहन से टक्कर
दो घायल, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : एनएच 922 बक्सर–आरा मुख्य मार्ग पर दलसागर के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दो अन्य युवक जख्मी हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.
मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इजरी मठिया गांव निवासी राजदेव चौधरी के पुत्र गुड्डू चौधरी अपने दो साथियों के साथ बाइक से जिला मुख्यालय की ओर आ रहे थे. जैसे ही वे दलसागर टोल प्लाजा से आगे बढ़े, तभी किसी अज्ञात वाहन से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर जा गिरे.
हादसे में गुड्डू चौधरी को गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. वहीं दो अन्य युवक घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए भेजा गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.
घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा दुर्घटना के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है.
औद्योगिक थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments