अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसमें केवल बिहार के निवासी ही आवेदन कर सकेंगे. यह भर्ती एक वर्ष के प्रशिक्षण के लिए होगी, जिससे स्थानीय युवाओं को तकनीकी अनुभव के साथ रोजगार के अवसर भी मिलेंगे.
- बिहार के अभ्यर्थियों को मिलेगा प्राथमिकता, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
- ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई पास के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले में स्थापित 1320 मेगावाट ताप विद्युत परियोजना से जुड़े युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. SJVN Thermal (P) Ltd. ने अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसमें केवल बिहार के निवासी ही आवेदन कर सकेंगे. यह भर्ती एक वर्ष के प्रशिक्षण के लिए होगी, जिससे स्थानीय युवाओं को तकनीकी अनुभव के साथ रोजगार के अवसर भी मिलेंगे.
जारी विज्ञापन संख्या 001/2026 के अनुसार, कुल 32 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसमें 6 पद ग्रेजुएट अप्रेंटिस, 9 पद डिप्लोमा (टेक्नीशियन) अप्रेंटिस और 17 पद आईटीआई अप्रेंटिस के लिए निर्धारित किए गए हैं. अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है. वहीं आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट भी दी जाएगी.
स्टाइपेंड की बात करें तो ग्रेजुएट अप्रेंटिस को प्रति माह 10,000 रुपये, डिप्लोमा अप्रेंटिस को 8,000 रुपये और आईटीआई अप्रेंटिस को 7,000 रुपये दिए जाएंगे. आरक्षण की व्यवस्था भी अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत लागू की जाएगी, जिसमें एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) और दिव्यांग अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा.
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. इच्छुक उम्मीदवार SJVN Limited की आधिकारिक वेबसाइट के करियर पेज पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है.
इस भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. स्थानीय स्तर पर इसे रोजगार का बड़ा अवसर माना जा रहा है, जिससे बक्सर और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को अपने ही जिले में प्रशिक्षण और अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा.






.png)











0 Comments