मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति के लिए उम्मीद की पहल, 45 लोगों को मिला लाभ ..

मरीजों को तनाव, अवसाद, घबराहट, अनिद्रा, नशे की आदत, डर, OCD, आत्महत्या जैसे विचार, व्यवहार में बदलाव समेत विभिन्न मानसिक समस्याओं पर विशेषज्ञ सलाह दी गई. इस दौरान मरीजों ने खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया.


 





                               


  • विशेषज्ञों ने दी सलाह, समय पर इलाज से मिल सकती है नई जिंदगी
  • बक्सर मेडिकल सिटी फाउंडेशन का सराहनीय प्रयास, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा 

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले में मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति को लेकर एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां बक्सर मेडिकल सिटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क शिविर में 45 लोगों की जांच, परामर्श और स्वास्थ्य मार्गदर्शन किया गया. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को मानसिक समस्याओं और नशे की लत से उबारने के लिए जागरूक करना और विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराना रहा.

शिविर में बक्सर और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. मरीजों को तनाव, अवसाद, घबराहट, अनिद्रा, नशे की आदत, डर, OCD, आत्महत्या जैसे विचार, व्यवहार में बदलाव समेत विभिन्न मानसिक समस्याओं पर विशेषज्ञ सलाह दी गई. इस दौरान मरीजों ने खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया.

कार्यक्रम में प्रसिद्ध मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ डॉo एमo अलीo ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने मरीजों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया. उन्होंने कहा कि मानसिक रोग भी अन्य बीमारियों की तरह सामान्य हैं, लेकिन लोग इसे नजरअंदाज करते हैं या छुपाते हैं, जिससे समस्या बढ़ जाती है. उन्होंने अपील की कि किसी भी प्रकार की मानसिक परेशानी या नशे की समस्या होने पर समय रहते विशेषज्ञ से संपर्क करें.

शिविर के सफल आयोजन में Matias Healthcare के मोहन सिंह और बिट्टू कुमार सिंह का विशेष सहयोग रहा. वहीं फाउंडेशन के निदेशक रामनारायण, स्नेहा कुमारी चौरसिया, नन्दन कुमार सिंह, विष्णु जायसवाल और इम्तियाज सैफी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सभी सदस्यों ने पंजीकरण, व्यवस्था, मरीजों की सहायता और समन्वय में सक्रिय योगदान दिया.

कार्यक्रम के अंत में संस्था ने सभी मरीजों, सहयोगियों और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया. फाउंडेशन ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. संस्था ने यह भी संदेश दिया कि “एक सही इलाज, एक नई जिंदगी दे सकता है,” और इसी उद्देश्य के साथ ऐसे जनहितकारी शिविर आगे भी आयोजित होते रहेंगे.













Post a Comment

0 Comments