राहुल गांधी के खिलाफ फूटा गुस्सा, पुतले का किया गया प्रतीकात्मक दाह संस्कार..

कहा कि जब विश्व के कई राष्ट्राध्यक्ष इस वैश्विक कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचे थे और पूरा देश इस आयोजन पर गर्व कर रहा था, तब इस प्रकार की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है.

 






                                         


  • भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने भारत मंडपम की घटना को बताया देशविरोधी कृत्य
  • राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तोड़फोड़ की घटना को बताया देश विरोधी कृत्य 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित विश्व AI समिट के दौरान कथित तोड़फोड़ की घटना के विरोध में बक्सर में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया. कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका और इसे देश की छवि को धूमिल करने वाला कृत्य बताया.


क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी के इशारे पर युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा विश्व AI समिट में घुसकर हंगामा और तोड़फोड़ की गई, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा है. उन्होंने कहा कि जब विश्व के कई राष्ट्राध्यक्ष इस वैश्विक कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचे थे और पूरा देश इस आयोजन पर गर्व कर रहा था, तब इस प्रकार की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है.

इसी के विरोध में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ, बक्सर द्वारा “राहुल गांधी शर्म करो”, “राहुल गांधी मुर्दाबाद”, “कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद” और “राहुल गांधी माफी मांगो” जैसे नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया. कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले पर कालिख पोतकर उसका प्रतीकात्मक अंतिम जुलूस निकाला और गोलंबर पहुंचकर दाह संस्कार किया.

इस विरोध कार्यक्रम में बक्सर विधानसभा प्रभारी सह कार्यक्रम प्रभारी मनीष चौबे, हरेराम पांडेय, तुलसी मल्लाह, अरुण यादव, सिद्धार्थ पाण्डेय, सोनू चौधरी, अखिलेश मल्लाह, मोहित पांडेय, वीरेश मल्लाह, नंदलाल गुप्ता, विकास सिंह, राजन सिंह, सोनल तिवारी, कुंदन वर्मा, आकाश उपाध्याय और रोहित सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

भाजपा क्रीड़ा मंच के जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने कहा कि देश की गरिमा के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.








Post a Comment

0 Comments