कहा कि आज के समय में भगवत प्राप्ति न होने का मुख्य कारण यह है कि लोग भगवान में सच्ची आस्था रखने के बजाय दिखावे पर अधिक ध्यान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति आडंबर से नहीं, बल्कि मन की शुद्धता, विश्वास और समर्पण से प्राप्त होती है.
- निरंजनपुर स्थित भीम सिंह के आवास पर संत ने दिया आशीर्वचन
- दिखावे से दूर सच्ची भक्ति और आस्था का मार्ग अपनाने का संदेश
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भोजपुर जिले में 15 फरवरी से प्रस्तावित श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर धार्मिक वातावरण और अधिक भक्तिमय हो गया है. महायज्ञ के मुख्य प्रेरक परमपूज्य त्रिकालदर्शी, परमसिद्ध, विदेह सन्त श्री देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज का आगमन बक्सर नगर के निरंजनपुर स्थित भीम सिंह के आवास पर हुआ. सन्त के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधक और धर्मानुरागी वहां एकत्रित हो गए.
इस अवसर पर सन्त श्री देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज ने भक्तों को आशीर्वचन प्रदान किया. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि आज के समय में भगवत प्राप्ति न होने का मुख्य कारण यह है कि लोग भगवान में सच्ची आस्था रखने के बजाय दिखावे पर अधिक ध्यान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति आडंबर से नहीं, बल्कि मन की शुद्धता, विश्वास और समर्पण से प्राप्त होती है.
सन्तश्री ने कहा कि श्री विष्णु महायज्ञ जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को धर्म, संस्कार और सनातन परंपरा से जोड़ते हैं. ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों से व्यक्ति के जीवन में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है.
इस दौरान शिव प्रकाश सिंह, मुरलीधर, संजीव सिंह, मंटू सिंह सहित कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे. सभी ने सन्त के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.
गौरतलब है कि 15 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक भोजपुर के बिहिया बौरास्ता मे पुरव, जीओ पेट्रोल पम्प के पीछे, पूरब टोला, दोघरा, आरा में श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा. महायज्ञ के दौरान हवन-पूजन, आरती, रामलीला मंचन, हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और महाभंडारे का आयोजन होगा.
आयोजन समिति ने बक्सर सहित आसपास के जिलों के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महायज्ञ में सहभागी बनने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है.
वीडियो :




.png)


.png)
.gif)








0 Comments